किसानों की फसल पानी न मिलने से हो रही खराब, बनी चिंता
कोरांव रजबहा में पानी न आने से दर्जनों गांवों के किसानों की फसल हो रही चौपट
उजाला शिखर
कोरांव प्रयागराज। विकासखण्ड कोरांव के मिश्रपुर, उल्दा, सनैहवा, महादेव, बढ़वारी आदि जैसे गांवों के सैकड़ों किसानों के धान की फसल कोरांव रजबहा में पानी न होने से सिंचाई के अभाव में खराब होने होती दिख रही जिससे किसानों में न केवल चिंता है बल्कि जिम्मेदारों के खिलाफ आक्रोश भी बना हुआ है। किसानों का आरोप है कि उक्त नहर में पानी वैसे हमेशा छोड़ा जाएगा लेकिन जब किसानों को अपनी फसल के लिए आवश्यकता होती है तब बंद करके दूसरी ओर पानी छोड़ने का काम किया जाता है। कठिन मेहनत और परिश्रम से तैयार किया हुआ फसल इस समय जब उसमें दाना पड़ने को हुआ तो किसानों का मानना है कि पानी के अभाव में वह सूखने व नष्ट होने के कगार पर पहुंचती दिख रही है जिसको लेकर उनमें आक्रोश बना हुआ है।
