Thursday, October 15Ujala LIve News
Shadow

रेलवे स्टेशन के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश की आशंका

रेलवे स्टेशन के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश की आशंका

विठ्ठलवाड़ी पुलिस क्षेत्र में वारदात से मचा हड़कंप, दो से तीन राउंड फायरिंग कर आरोपी फरार
मुंबई श्रीकेश चौबे:-
शहर के कैंप नंबर-4 स्थित विठ्ठलवाड़ी पुलिस थाना क्षेत्र में बुधवार रात रेलवे स्टेशन के बाहर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान हरेश गिजवानी के रूप में हुई है। रात करीब आठ से साढ़े आठ बजे के बीच हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

-:वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने संभाला मोर्चा:-

घटना की सूचना मिलते ही विठ्ठलवाड़ी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सहायक पुलिस आयुक्त शंकर अवताड़े और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चंद्रहार गोडसे भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की कमान संभाली। पुलिस रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करने के साथ अन्य तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं, ताकि हमलावर की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश समेत अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है।

-:दो से तीन राउंड फायरिंग कर फरार हुआ हमलावर:-

मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशना के बाहर मौजूद हरेश गिजवानी पर अज्ञात हमलावर ने अचानक गोलियां चला दीं। बताया जा रहा है कि आरोपी ने दो से तीन राउंड फायरिंग की। गोलियां लगने से हरेश गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई गोलीबारी से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *