Thursday, October 15Ujala LIve News
Shadow

माफ़िया मिट्टी में मिल चुके हैं सुरक्षित माहौल के कारण राज्य आज प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है: सीएम योगी

 माफ़िया मिट्टी में मिल चुके हैं सुरक्षित माहौल के कारण राज्य आज प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है: सीएम योगी

सपा आती है तो माफिया और बदमाश लेकर आती है। भाजपा आती है तो विकास और बदलाव लेकर आती है: सीएम योगी

कार्यकर्ता तीसरी बार सरकार बनाने का संकल्प लें: केशव

गर्वनमेंट प्रेस मैदान पर गुरुवार को इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक मतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं, रोजगार, शिक्षा और उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं। सीएम योगी ने अपने भाषण में प्रदेश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा व्यवस्था में सुधार पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सम्मेलन में उन्होंने प्रदेश में युवाओं को दिए जा रहे रोजगार और भर्ती प्रक्रियाओं के बारे में बात की। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में सभी भर्तियां पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जा रही हैं। इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से संवाद करते हुए उन्होंने लोकतंत्र में प्रबुद्ध वर्ग और स्नातकों की अहम भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने सभी मतदाताओं से आगामी विधान परिषद चुनाव (MLC) में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था और उत्तर प्रदेश के समग्र विकास को अपनी सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि एक समय माफ़िया के कारण प्रयागराज की छवि धूमिल हो गई थीं प्रशासन व न्याय के लिए चुनौती था माफ़िया। आज माफ़िया मिट्टी में मिल चुके हैं। सुरक्षित माहौल के कारण राज्य आज प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।पहले नौकरी का विज्ञापन नहीं निकलता था और यदि विज्ञापन आ जाता था तो पैसे देकर नियुक्तियां होती थी। चाचा भतीजा की जोड़ी वसूली के लिए निकलती थी। सपा की चार बार की सरकार में कोई नियुक्ति पारदर्शी नहीं थी। भाजपा ने 17 से 26 के कार्यकाल ने चार गुना नौकरी दी हैं। 9 लाख नौकरियां दी गई। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा सपा स्नातक की सभी 11 सीटों पर हार रही है। ये सीट परंपरागत रूप से बीजेपी की है। माफ़िया का सरदार जिसने गरीबों की जमीनों पर कब्जा किया था उस पर आवास बन रहा है। पार्टी कार्यकर्ता तीसरी बार सरकार बनने का संकल्प लें। प्रयागराज ने देश को बहुत कुछ दिया। महर्षि भरद्वाज की पवन धरा है प्रयागराज। यहाँ बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्र तैयारी करते हैं। डबल इंजन की सरकार ने पीएम मोदी के नेतृत्व में नए भारत नए उत्तर प्रदेश का दर्शन दिया। सरकार चाहे तो क्या नहीं कर सकती। माफ़िया मिट्टी मिले तो प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर तेज हुआ। सम्मेलन का संचालन काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने किया। इससे पहले भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक से भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर व जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने सीएम योगी को गदा भेंट कर उनका स्वागत अभिनंदन किया। एमएलसी अनूप गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ल, सांसद प्रवीण पटेल, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, डॉ कीर्तिका अग्रवाल, चायल विधायक पूजा पाल, दीपक पटेल, हर्षवर्धन बाजपेयी, गुरुप्रसाद मौर्य, सुरेन्द्र चौधरी आदि मंच पर उपस्थित रहे। रणजीत सिंह, विजय श्रीवास्तव, डॉ शैलेश पांडेय, आनंद सोनकर, पार्षद प्रवीण भारती, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, चंद्रा अहलुवालिया, दिलीप चतुर्वेदी, सुजीत कुशवाहा, शुभम सिंह, दीप द्विवेदी, आनंद दुबे आदि व्यवस्था में सहयोगी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *