*महापुरुषों का सम्मान, डबल इंजन सरकार की पहचान:नन्दी*

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी गुरुवार को प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में स्वतंत्रता सेनानी मसुरियादीन पासी की भव्य प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य , जलशक्ति एवं जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे।
मंत्री नन्दी ने कहा कि मां भारती के सच्चे सपूत मसुरियादीन ने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया, जेल की यातनाएं झेलीं और स्वतंत्र भारत में वंचित समाज के अधिकारों एवं सम्मान के लिए निरंतर आवाज उठाई। सांसद के रूप में उन्होंने समाज के वंचित वर्गों को उनका अधिकार दिलाने और उन्हें राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए।
मंत्री नन्दी ने कहा कि भले ही इतिहास के कालचक्र ने मसुरियादीन पासी को विस्मृत कर दिया हो लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन सरकार विरासत के संरक्षण एवं विकास के संकल्प के साथ अपने महापुरुषों को सम्मान दे रही है।
कहा कि मसुरियादीन जैसे महापुरुषों का सम्मान आने वाली पीढ़ियों को उनके संघर्ष, त्याग और राष्ट्रसेवा से प्रेरणा देने का माध्यम है।
इस अवसर पर सांसद प्रवीण पटेल, प्रयागराज शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, करछना विधायक पीयूष रंजन निषाद, बारा विधायक वाचस्पति, फूलपुर विधायक दीपक पटेल, फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, विधान परिषद सदस्य लालजी प्रसाद, विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी, महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी, भाजपा गंगापार की जिलाध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान, मसुरियादीन की पुत्री श्रीमती कमला कुमारी, पौत्र सचिन सहित अन्य सम्मानितजन उपस्थित रहे।
