Saturday, October 17Ujala LIve News
Shadow

अध्यक्ष और मंत्री समेत आठ पदों पर होगा चुनाव, दो पद हुए निर्विरोध बार एसोसिएशन तहसील कोरांव का चुनाव

अध्यक्ष और मंत्री समेत आठ पदों पर होगा चुनाव, दो पद हुए निर्विरोध

बार एसोसिएशन तहसील कोरांव का चुनाव

कोरांव, प्रयागराज। अधिवक्ता संघ कोरांव के आगामी 30 अक्टूबर को होने वाले चुनाव को लेकर शनिवार को मत पत्रों की वापसी के साथ निर्वाचन अधिकारियों ने प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी। निर्वाचन अधिकारियों द्वारा जारी की गई सूची में अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, उपमंत्री, कोषाध्यक्ष, पुस्तकालय अध्यक्ष और आय व्यय निरीक्षक के पदों पर प्रत्याशियों का चुनाव होगा बाकि जहां शुक्रवार को कनिष्ठ कार्यकारिणी के पद पर मनोज कुमार की अर्हता पूरी नहीं होने पर उनका पर्चा निरस्त कर दिया गया था और कनिष्ठ के सभी पद निर्विरोध निर्वाचित हुए थे वहीं वरिष्ठ कार्यकारिणी के पद पर शनिवार को अनिरुद्ध तिवारी द्वारा अपना नामांकन पत्र वापस लेने पर वरिष्ठ कार्यकारिणी के भी पद निर्विरोध निर्वाचित हुए उक्त बात की जानकारी निर्वाचन अधिकारियों द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *