Saturday, October 17Ujala LIve News
Shadow

*खडवली में एकता प्रतिष्ठान के नवरात्रौत्सव की धूम, 10 दिन तक भक्ति, संस्कृति और मनोरंजन का संगम*

*खडवली में एकता प्रतिष्ठान के नवरात्रौत्सव की धूम, 10 दिन तक भक्ति, संस्कृति और मनोरंजन का संगम*

मुंबई श्रीकेश चौबे:-खडवली पूर्व नवरात्रि पर्व को लेकर खडवली में उत्साह चरम पर है। एकता प्रतिष्ठान खडवली द्वारा आयोजित सार्वजनिक नवरात्रौत्सव-2026 का भव्य आयोजन 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक किया जाएगा। इस वर्ष मंडल ने केवल गरबा और आरती तक सीमित न रहकर पूरे 10 दिनों के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है।

मंगलमूर्ती अपार्टमेंट, पुलिस चौकी के सामने, खडवली-पूर्व स्थित देवी मंडप में प्रतिदिन दोपहर 12 बजे और शाम 8 बजे देवी की महाआरती होगी, जिसके बाद रात 9 बजे खुला गरबा सभी भाविकों के लिए आयोजित किया जाएगा।

मंडल के अनुसार उत्सव की शुरुआत 11 अक्टूबर, रविवार को सुबह 10 बजे देवी की प्राणप्रतिष्ठा के साथ होगी। पहले दिन श्री केळशीकर महाराज द्वारा हरिपाठ का आयोजन भी रखा गया है। त्योहार को पारिवारिक बनाने के लिए मंडल ने हर दिन अलग थीम रखी है।

बच्चों के लिए गेम शो, टैटू और स्किलिंग गेम, महिलाओं के लिए हल्दी-कुंकू, मंगळागौरी और संगीत खुर्ची जैसे पारंपरिक कार्यक्रम रखे गए हैं। 14 अक्टूबर को जय हनुमान महिला भजनी मंडल का भजन और 15 अक्टूबर को खडवली के नैसर्गिक सौंदर्य पर आधारित चित्रकला स्पर्धा आकर्षण का केंद्र रहेगी।

सामाजिक दायित्व निभाते हुए 16 अक्टूबर को देवा भाऊ चष्मा के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया जाएगा, जिसमें जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मा और मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा भी दी जाएगी। इसी दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘संस्कृतीच्या पाऊल खुणा’ प्रस्तुत होगा।

उत्सव में होम मिनिस्टर और फैंसी ड्रेस स्पर्धा जैसे मनोरंजक कार्यक्रम भी होंगे। 19 अक्टूबर को रांगोळी स्पर्धा, सत्यनारायण महापूजा, महाप्रसाद और संत मुक्ताई हरिपाठ मंडल का भव्य हरिपाठ होगा। 20 अक्टूबर को देवी की भव्य विसर्जन मिरवणूक के साथ उत्सव का समापन होगा।

मंडल ने 25 अक्टूबर को कोजागिरी पौर्णिमा उत्सव की भी घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *