सर चढ़कर बोला सिनेमा का बुखार,इंटरनेशनल प्रतागराज फ़िल्म फेस्टिवल की स्क्रीनिंग शुरू
कई दिग्गज हस्तियों की उपस्थिति में हुआ फिल्मों का प्रदर्शन










प्रयागराज में मधुबाला फिल्म द्वारा आयोजित फिल्म फेस्टिवल के लिए आई फिल्मों के स्क्रीनिंग की बाकायदा शुरुवात शनिवार से शुरू हो गई।इसके साथ ही फिल्मों की स्क्रीनिंग, का सुपर महोत्सव शुरू हो चुका है।जिसके मीडिया पार्टनर नेशन 27,रेडियो पार्टनर बिग एफएम,डिजिटल पार्टनर उजाला लाइव और प्रिंट पार्टनर उजाला शिखर है।
शनिवार से शुरू हुई अंतर्राष्ट्रीय प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल की स्क्रीनिंग का आगाज सुप्रसिद्ध रंगकर्मी अभिलाष नारायण और आलोक नायर ने किया। आयोजक आलोक मालवीय ने अतिथियों का अंग वस्त्रंम और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।प्रयागराज शहर में आयोजित तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल में दो दर्जन से भी ज्यादा फिल्में प्रदर्शन के लिए सेलेक्ट की गई हैं ।जिसकी स्क्रीनिंग का शुभारंभ हो चुका है। फिल्मों का ये सुपर महोत्सव सिनेमा प्रेमियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। वहीं इस भव्य आयोजन की शुरुआत का श्रेय जाता है सुप्रसिद्ध रंगकर्मी अभिलाष नारायण और आलोक नायर ने जिन्होंने स्क्रीनिंग की शुरुआत कर फिल्म फेस्टिवल की स्क्रीनिंग का आगाज किया। उनकी उपस्थिति से मंच पर रंग और सिनेमा का संगम देखने को मिला।इस दौरान कई राइटर ,एक्टर और डायरेक्ट मौजूद रहे जिनमें से प्रमुख उदय चंद्र परदेशी,सुधीर सिन्हा,राकेश श्रीवास्तव,नवनीत श्रीवास्तव शिक्षा विद डा अमित त्रिपाठी,संतोष तिवारी,मुन्ना भैया,नविता केसरवानी,अभिषेक के साथ ही अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजक आलोक मालवीय के अनुसार इस फिल्म फेस्टिवल में देश भर की चुनिंदा फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी।इसको लेकर सिने प्रेमियों में भारी उत्साह बना हुआ है ।इन्होंने खा की प्रयागराज में इस तरह के अंतर्राष्ट्रीय आयोजन से निश्चित ही शहर की सांस्कृतिक को नई पहचान मिलेगी। यही नहीं इस अंतर्राष्ट्रीय प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल का ये आयोजन शहर में सिनेमा के नए युग का संकेत है। बकौल आलोक मालवीय अगले दिनों में कई दिग्गज हस्तियां भी इस मंच पर देखने को मिलेंगीं।

