जीटीबी नगर करेली दुर्गा पूजा पंडाल में पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी का हुआ स्वागत
दीप प्रज्ज्वलित कर की पूजा-अर्चना

प्रयागराज। करेली स्थित जीटीबी नगर (गुरु तेग बहादुर नगर) के दुर्गा पूजा पंडाल में प्रयागराज की पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी का कमेटी के सदस्यों द्वारा बुके भेंट कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर मां भगवती की पूजा-अर्चना की और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने पंडाल की अनूठी थीम की सराहना करते हुए कहा कि पंडाल को बीते जमाने की संस्कृति, विलुप्त होती पुरानी वस्तुओं और पारंपरिक जीवनशैली की झलक के रूप में सजाया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को पुराने समय की वस्तुओं, रहन-सहन और भारतीय परंपराओं से परिचित कराना है।
उन्होंने कहा कि आधुनिकता के इस दौर में हमारी सांस्कृतिक विरासत और पुरानी परंपराओं को संजोकर रखना बेहद आवश्यक है। ऐसे आयोजन न केवल हमारी पुरानी यादों को जीवंत करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति और परंपराओं के महत्व से भी परिचित कराते हैं। विलुप्त होती पुरानी वस्तुओं और परंपराओं को संरक्षित करने की दिशा में यह एक सराहनीय प्रयास है।
जीटीबी नगर दुर्गा पूजा कमेटी की इस पहल का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहर और पारंपरिक जीवनशैली को जन-जन तक पहुंचाना है। कमेटी के सदस्य प्रदीप दत्त, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, रजत घोष, अकरम भाई शगुन, संदीप, अंशू श्रीवास्तव, कुसुम श्रीवास्तव, मीताली दत्ता, राम कुमार खन्ना, अभिषेक वर्मा पल्लवी और श्रद्धालु शामिल थे।

