प्रयागराज प्रधान डाकघर ग्राहक सलाहकार समिति की हुई बैठक

नवरात्रि पावन पर्व के अवसर पर ग्राहकों की एक बैठक अहुत किया गया जिसमे माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सतीश मिश्र बाबा सदस्य रेल मंत्रालय, प्रयागराज प्रधान डाक घर की डाकघर ग्राहक सलाहकार समिति के बैठक मे हिस्सा लिया।
बैठक में सीनियर पोस्ट मास्टर प्रयागराज प्रधान डाकघर श्री अशोक त्रिपाठी के अतिरिक्त स्टाफ पक्ष के श्री राजेश वर्मा, श्रीमती पूर्वा सिंह, श्रीमती अंकिता चौबे, कुमारी आकृति सिंह श्री प्रदीप कुमार पाठक भी उपस्थित रहे।
एवं सदस्य सुश्री नसरीन फात्मा राष्ट्रीय संगठन मंत्री, श्री शशि भूषण पांडे, श्री आशुतोष कुमार पांडे श्री संदीप चतुर्वेदी, श्री कमल कुमार पाण्डेय , श्री एस कपिल , श्री आदित्य कुमार , श्री संतोष कुमार माननीय सदस्य उपस्थित रहे।
वरिष्ठ नागरिक जनों के लिए अलग काउंटर , ग्राहक के पार्सल समय पे वितरण करना, मिडीया के मध्यम से ग्राहक को जागरूक किया जाए, और जन सामान्य ग्राहकों के सुविधा संरक्षा और कर्मचारी हित के मुद्दे पर भी विस्तृत चर्चा किया।
श्री सतीश मिश्रा (बाबा) ने एक ज्ञापन पत्रक भी दिया श्री अशोक त्रिपाठी सीनियर पोस्ट मास्टर प्रयागराज प्रधान डाकघर को दिया गया जिसे वह उच्चाधिकारी गण और माननीय संचार मंत्री भारत सरकार से निर्देश प्राप्त कर उठाये गए मुद्दों पर निस्तारण कराएंगे।
उल्लेखनीय है कि प्रयागराज प्रधान डाकघर में काफ़ी दिनों बाद ऐसी बैठक हुई और तीन चार घंटे चली बैठक से कर्मचारी गण में भी एक कौतूहल बना रहा।
अध्यक्ष पंडित बाबा के द्वारा श्री अशोक कुमार त्रिपाठी जी का सम्मान भी किया गया, सीनियर पोस्ट मास्टर प्रयागराज प्रधान डाकघर ने बैठक मे उपस्थित सभी सदस्यों का हार्दिक स्वागत और आभार व्यक्त किया , कार्यक्रम का संचालन श्री राजेश वर्मा, जन सम्पर्क निरीक्षक, प्रधान डाकघर प्रयागराज द्वारा किया गया.

