Tuesday, October 20Ujala LIve News
Shadow

कोरांव में मां जगदंबा के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, भव्य झांकियों के बीच गूंजे जयकारे

कोरांव में मां जगदंबा के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, भव्य झांकियों के बीच गूंजे जयकारे

शारदीय नवरात्र की नवमी पर सजे पूजा पंडालों में विधि-विधान से हुई आरती-पूजन, आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोहा।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच पुलिस और डीसीपीसी वॉलंटियरों ने संभाली व्यवस्था, जगह-जगह हुआ प्रसाद वितरण

उजाला शिखर

कोरांव, प्रयागराज। शारदीय नवरात्र की नवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर 2026 को थाना कोरांव क्षेत्र में मां जगत जननी जगदंबा के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। नगर के विभिन्न पूजा पंडालों में मां भगवती की आरती और विधि-विधान से पूजन किया गया। इस दौरान आकर्षक ढंग से सजाई गई झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों में सजे कलाकारों ने मंच पर अपनी कलाओं का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और जय माता दी के जयकारों से गलियां एवं चौराहे गूंजते रहे।
नगर के विभिन्न मार्गों और पूजा पंडालों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। महिलाएं, बच्चे, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में मां भगवती के दर्शन करने पहुंचे। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए भंडारे और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई, जहां लोगों ने सब्जी-पूड़ी, हलवा, बूंदी, चावल और दाल सहित विभिन्न प्रकार के प्रसाद को श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया। धार्मिक उत्साह और सेवा भाव के बीच लोगों ने एक-दूसरे के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं।
सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस और डीसीपीसी वॉलंटियर रहे मुस्तैद
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात सुचारु बनाए रखने और शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस बल के साथ जिला अपराध निरोधक समिति (डीसीपीसी) के वॉलंटियरों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के सचिव संतोष कुमार श्रीवास्तव तथा एसपी जमुनापार प्रयागराज विजय आनंद के मार्गदर्शन में, सहायक पुलिस कमिश्नर ब्रजेश पाठक के आदेश के क्रम में और थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह के निर्देशानुसार सुरक्षा व्यवस्था संभाली गई। थाना कमेटी प्रभारी नरेंद्र देव मिश्रा के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य पुलिस बल के साथ भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था में जुटे रहे।
इस दौरान सह थाना कमेटी प्रभारी मोहम्मद असलम, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार केशरी, संतोष कुमार जायसवाल, रागिनी मिश्रा, चंद्र प्रकाश सिंह, दिनेश कुमार, एहसान अहमद, अंकित कुमार, चिदानंद मिश्र, सुदीप कुमार, रामचंद्र, तेज नारायण, अवनीश नारायण, कौशलेश कुमार, राजेश कुमार, राजू पासवान, मोहम्मद इमरान, विवेक कुमार, कृष्ण लाल और शिव सोनकर सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
पुलिस विभाग की ओर से उपनिरीक्षक रमेश कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक निहाल गुप्ता, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार, उपनिरीक्षक अंकुश और उपनिरीक्षक दीपक राजपूत सहित अन्य पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। वहीं, अग्निशमन विभाग के प्रभारी राजकुमार यादव तथा महिला उपनिरीक्षक शिवानी पटेल के साथ किरण, सीमा और प्रेमलता सहित अन्य महिला पुलिसकर्मियों ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाई।
धार्मिक आयोजन के दौरान पुलिस, अग्निशमन विभाग और डीसीपीसी वॉलंटियरों की सक्रियता से भीड़ नियंत्रण तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मिला। मां भगवती के दर्शन, आकर्षक झांकियों और प्रसाद वितरण के साथ कोरांव में शारदीय नवरात्र की नवमी श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में मनाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *