प्रयागराज प्रेस क्लब से राजकुमार निष्कासित, सुनील सोमवंशी बने प्रचार सचिव
अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर बनी सहमति

प्रयागराज। सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में रविवार को प्रयागराज प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों में निष्क्रियता और मिल रही शिकायतों के आधार पर प्रचार सचिव राजकुमार राकी को क्लब की प्राथमिक सदस्यता और प्रचार सचिव पद से निष्कासित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं, सुनील सोमवंशी को सर्वसम्मति से नया प्रचार सचिव नियुक्त किया गया।
*अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह* ने बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हित में सक्रिय पहल करने पर जोर दिया। इस दौरान सभी सदस्यों का सदस्यता शुल्क जमा कराने, परिचय पत्र बनवाने और पत्रकारों एवं उनके परिवारों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने पर सहमति बनी।
बैठक में उपाध्यक्ष सुधीर कुमार शुक्ल, सचिव अचिन्त्य रंजन मिश्र, कोषाध्यक्ष आलोक मालवीय,पूर्व अध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह, शिवेंद्र विक्रम, सुनील बच्चन, वीरेंद्र राज, ज्योति चौरसिया, संतोष कुमार सिंह, गगन जैन, आनंद राज, विजेन्द्र कुमार और अभय सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
