सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों शंकरगढ़, जसरा, सोरांव एवं मऊआईमा में मा0 जनप्रतिनिधिगणों की उपस्थिति में स्वास्थ्य मेले का किया गया आयोजन
कौड़िहार, बहरिया, कोरांव एवं भगवतपुर में स्वास्थ्य मेला का आयोजन कल (20 अप्रैल को)
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि आजादी का अमृत महोत्सव अन्तर्गत मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों क्रमशः शंकरगढ़, जसरा, सोरांव एवं मऊआईमा में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, शंकरगढ़, प्रयागराज में आयोजित स्वास्थ्य मेले का शुभारम्भ मा0 विधायक बारा श्री वाचस्पति जी द्वारा किया गया। शुभारम्भ के अवसर पर अधीक्षक डा0 शैलेन्द्र कुमार एवं अन्य चिकित्सक मौके पर उपस्थित थे। मा0 विधायक जी द्वारा मेले में आये मरीजों को स्वास्थ्य लाभ उठाने एवं उपस्थित स्टाफ को पूर्ण मनोभाव से मरीजों की सेवा करने हेतु प्रेषित किया ...