Friday, October 23Ujala LIve News
Shadow

सेवा और संवेदनाओं का प्रतीक है पूनम संत महिला एवं विकास समिति : सांसद राधाकांत

सेवा और संवेदनाओं का प्रतीक है पूनम संत महिला एवं विकास समिति : सांसद राधाकांत

 

प्रयागराज

 

पूनम संत महिला एवं विकास समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम संत के जन्मदिन के अवसर पर रॉयल होटल के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त राज्यसभा सांसद राधाकांत ओझा ने उनको बधाई देते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संस्था के माध्यम से सराहनीय कार्य करने के लिए भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए भारतीय संस्कृति में महिलाओं के सम्मान एवं उन्हें प्राप्त उच्च स्थान को लेकर कई उदाहरण प्रस्तुत किए।
शहर पश्चिम के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान को लक्ष्य बनाते हुए महिलाओं के जीवन स्तर को ऊपर उठाया है और उन्हें शिक्षित कर सशक्त बनाने का काम कर रहे हैं।
उपस्थिति आध्यात्मिक संत द्वय क्रमशः पारस महाराज , राष्ट्रीय संत बाबा हरजीत सिंह ( रसूलपुर अयोध्या लंगर वाले ) ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी सर्वत्र पूजी जाती है , उसी तर्ज पर हम सभी को संकल्प लेकर अपने जीवन में उतारना चाहिए। वालीवुड कलाकार नीलू कोहली और अमिता नागिया वंसल ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार सभी क्षेत्रों में विकास करते हुए महिलाओं के विकास में विशेष भूमिका निभा रही है जो कहने की बात नहीं है यह समाज में साक्षात प्रदर्शित हो रही है।
प्रोफेसर डॉ. रंजना वाजपेयी ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाओं को शिक्षित और सशक्त बनाना पुनीत कार्य है , जिसे संस्था भलीभांति निभा रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सुशील सिन्हा और संचालन संस्था सचिव अभिषेक संत ने किया। उपरोक्त जानकारी भाजपा प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव ने देते हुए बताया कि उक्त अवसर पर डॉ. ऋतु सिन्हा , तनु अग्रवाल , राष्ट्रीय संयोजिका इजावेल इंडीस , आहना मिश्रा , आचार्य संजय बासुदेवा को अपने अपने क्षेत्र में सराहनीय काम के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व उप महापौर अनामिका चौधरी , अनुराग संत , डॉ. पूनम अग्रवाल , ऐना मिश्रा , शैलेंद्र श्रीवास्तव आदि कि गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान सभी सखियों को उपहार स्वरूप गैस चूल्हा , टेबल फैन , आलमारी , फ्रिज और अन्य सामान वितरीत किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *