Friday, October 23Ujala LIve News
Shadow

*48 लाख संपत्ति कर बकाया, केनरा बैंक का एटीएम सील*

*48 लाख संपत्ति कर बकाया, केनरा बैंक का एटीएम सील*


मुंबई श्रीकेश चौबे:-डोंबिवली, दि. 23 अक्टूबर :* संपत्ति कर बकाया वसूली को लेकर कल्याण डोंबिवली नगर निगम ने सख्त कदम उठाते हुए डोंबिवली पूर्व में केनरा बैंक के एटीएम को सील कर दिया।

एफ प्रभाग क्षेत्र कार्यालय के अनुसार, डोंबिवली पूर्व के पटकर चैरिटेबल ट्रस्ट भवन में स्थित केनरा बैंक पर कुल 48,92,877 रुपये का संपत्ति कर बकाया था। कर विभाग द्वारा बैंक को दो बार लिखित नोटिस दिया गया और शाखा प्रबंधक से कई बार संपर्क कर भुगतान के लिए कहा गया, लेकिन बैंक ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

मामला संपत्ति कर विभाग के उपायुक्त बालासाहेब चव्हाण के संज्ञान में आने के बाद उनके निर्देश पर कार्रवाई की गई। 23 अक्टूबर को एफ वार्ड के सहायक आयुक्त प्रसाद ठाकुर के नियंत्रण में कर अधीक्षक सरफराज ताडवी और कर संग्रह कर्मचारियों ने बैंक के एटीएम को सील किया।

उपायुक्त बालासाहेब चव्हाण ने चेतावनी दी है कि आयुक्त के वसूली लक्ष्य के तहत एफ वार्ड में संपत्ति कर न भरने वाले अन्य बैंकों और प्रतिष्ठानों के खिलाफ भी इसी तरह की सील की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *