Saturday, October 24Ujala LIve News
Shadow


प्रयागराज के महेवा क्षेत्र में आयोजित सम्मान समारोह में अखिल भारतीय गौरी जन सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष आचार्या राजश्री मिश्रा को समाज सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता एवं जनहित के क्षेत्र में उनके सराहनीय योगदान तथा निरंतर जनकल्याणकारी कार्यों के लिए श्री राम जानकी रोशनी कमेटी के पदाधिकारियों की ओर से स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उनके सेवा, समर्पण और समाज के उत्थान के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। समाज में जागरूकता फैलाने, जनहित के कार्यों को प्रोत्साहित करने तथा सेवा भाव को सशक्त बनाने में उनके प्रयास प्रेरणादायी हैं।

इस सम्मान समारोह के माध्यम से समाज सेवा एवं जनकल्याण के प्रति समर्पित व्यक्तित्वों के योगदान को सराहने का गौरवपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ।इस कार्यक्रम।में आयोजक मंडल के
निखिल गुप्ता
अखंड प्रताप सिंह
तरुण अग्रवाल
सत्यम पाल
कार्तिकेय केसरवानी समेत नैनी के अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *