वृहद डेटा विश्लेषण को कोर्स में शामिल किया जाए- प्रोफेसर राजेश सिंह
वृहद डेटा विश्लेषण को कोर्स में शामिल किया जाए- प्रोफेसर राजेश सिंह
रिपोर्ट:कुलदीप शुक्ला
मुविवि में पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला प्रारम्भ
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज में रजत जयंती वर्ष के अवसर पर विज्ञान विद्या शाखा के तत्वावधान में पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन सोमवार को मुख्य अतिथि प्रोफेसर राजेश सिंह, कुलपति, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव, कुलपति, शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, जगदलपुर, बस्तर, छत्तीसगढ़ एवं मुक्त विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने किया।
इस अवसर पर कार्यशाला के मुख्य अतिथि प्रोफेसर राजेश सिंह, कुलपति, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर ने कहा कि वर्तमान समय में सांख्यिकी की उपयोगिता को देखते हुए वृहद...









