Wednesday, April 29Ujala LIve News
Shadow

मंत्री नन्दी और पूर्व महापौर ने किया होटल ताज का भूमि पूजन

मंत्री नन्दी और पूर्व महापौर ने किया होटल ताज का भूमि पूजन

मम्फोर्डगंज में जल्द शुरू होगा 22 मंजिला फाइव स्टार होटल ताज का निर्माण

इकावो हॉस्पिटैलिटी द्वारा कराया जा रहा है होटल ताज का निर्माण

प्रयागराज धर्म, आस्था एवं अध्यात्म के केंद्र संगम नगरी प्रयागराज में जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से संपन्न बहुमंजिले पांच सितारा होटल ताज का निर्माण होगा। जिसका निर्माण इकावो हॉस्पिटैलिटी द्वारा कराया जा रहा है। निर्माण कार्य शुरू करने के पूर्व बुधवार को मंफोर्डगंज में भव्य भूमि पूजन का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी एवं प्रयागराज की पूर्व महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर आयोजित अखंड रामायण एवं हवन पूजन में सम्मिलित हुए।
इकावो हॉस्पिटैलिटी के डायरेक्टर अभिषेक गुप्ता एवं प्रयागराज की पूर्व महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने भूमि पूजन किया।

ममफोर्डगंज में कलश चौराहा के पास इकावो हॉस्पिटैलिटी द्वारा 12000 स्क्वायर मीटर में 22 मंजिले होटल ताज का निर्माण कराया जाएगा। जिसमें शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के साथ ही सिने प्लेक्स का भी निर्माण होगा। होटल से पूरे शहर का नजारा दिखाई देगा। होटल निर्माण के लिए तीन साल का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मोडा आर्क इंडिया आर्किटेक्ट जीतेन्द्र जैन द्वारा निर्माण कराया जाएगा।
मम्फोर्डगंज में स्थापित होने वाला होटल ताज कनेक्टिविटी के मामले में भी प्रयागराज आने वाले यात्रियों के लिए काफी बेहतर साबित होगा। 20 मिनट में एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे। लखनऊ, कानपुर, वाराणसी से आने वाले यात्री भी दो से तीन घंटे में जा सकेंगे।
भूमि पूजन के पूर्व मम्फोर्डगंज में अखंड रामायण का आयोजन किया गया। जिसका बुधवार को समापन हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष वर्मा, राणा चावला, संतोष गुप्ता, पार्षद विश्वास रावत, साहिल अरोरा, अवंतिका टंडन, अजय केशरी मंडल अध्यक्ष सुमित वैश्य, परमानंद वर्मा, रजत दुबे, कबीर जायसवाल, गया प्रसाद निषाद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *