व्यवहारिक शैक्षणिक अभिवृद्धि कार्यक्रम के तहत बाल कल्याण समिति का हुआ दौरा

प्रयागराज बाल अधिकार,संरक्षण एवं पुनर्वास की प्रक्रिया एवं स्थिति को व्यावहारिक रूप से समझने,जानने
हेतु इलाहाबाद डिग्री कॉलेज के विधि विभाग के ‘विधिक सहायता उपचार केन्द्र’ कमेटी के शिक्षकों एवं अन्य साथी शिक्षकों के एक समूह ने विभाग अध्यक्ष/संयोजिका डॉ नीलम सिंह के नेतृत्व में एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ श्लेष गौतम तथा समन्वयकद्वय डॉ नेहा भारती एवं डॉ हरीश कुमार तिवारी के साथ आज व्यवहारिक शैक्षणिक अभिवृद्धि कार्यक्रम के तहत बाल कल्याण समिति,प्रयागराज का दौरा किया। शिक्षक समूह के सदस्य के तौर पर डॉ राष्ट्र गौरव,डॉ अनामिका सिंह,डॉ पवन कुमार,डॉ आकाश राम,डॉ मुक्ति जायसवाल,श्री धीष गुसिया,श्री प्रशांत गोंड आदि की विशेष उपस्थिति रही।
इस दौरान अध्यक्ष बाल कल्याण समिति,प्रयागराज डॉ अखिलेश कुमार मिश्र से शिक्षकों के दल ने बाल अधिकार,पुनर्वास,संरक्षण आदि संदर्भित बहुत से विषयों पर बात की जानकारी ली कुछ सुझाव भी साझा किया तथा साथ ही साथ अधीक्षिका राजकीय शिशु गृह डॉ प्रज्ञा सिंह के साथ राजकीय शिशु गृह का अवलोकन भी किया।
इस दौरान सदस्य बाल कल्याण समिति,अरविंद कुमार,कंप्यूटर सहायिका प्रियंका एवं किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य नरेंद्र कुमार साहू तथा शीला यादव जी मौजूद रहीं।
