मॉस्को के सरकारी प्रतिनिधियों से मिले उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह
मॉस्को के सरकारी प्रतिनिधियों से मिले उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह
उद्यान मंत्री ने की उत्तर प्रदेश में निवेश को बढ़ाने की अपील
मॉस्को के मैंगो शो में दिखेंगे उत्तर प्रदेश के विशिष्ट प्रजातियों के आम
प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने मॉस्को यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश में बागवानी तथा अन्य क्षेत्रों में निवेश की सम्भावनाओं को मॉस्को सरकार के प्रतिनिधियों के साथ साझा किया। उन्होंने मॉस्को सरकार के प्रतिनिधियों से उत्तर प्रदेश में निवेश को बढ़ाकर पारस्परिक हितों को और अधिक मजबूत करने की अपील की।
उद्यान मंत्री ने प्रदेश के बागवानी उत्पादों के निर्यात तथा खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में यूनिट लगाने के सम्बन्ध में गहन चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मॉस्को सरकार के प्रतिनिधियों को राम दरबा...



