Tuesday, October 27Ujala LIve News
Shadow

धर्म/संस्कृति

आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाये रखने के सम्बंध में विभिन्न धर्मों के धमाचार्यों के साथ जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की बैठक

धर्म/संस्कृति
आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाये रखने के सम्बंध में विभिन्न धर्मों के धमाचार्यों के साथ जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की बैठक जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार मंगलवार को संगम सभागार में आपसी भाईचारा एवं प्रेम-सौहार्द बनाये रखने के लिए विभिन्न धर्मों के धर्माचार्यों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी धर्मों के धर्माचार्यों से आपसी भाई-चारा एवं प्रेम-सौहार्द बनाये रखने में सहयोग करने की अपील की। कहा कि कोई भी नई परम्परा की शुरूआत न की जाये साथ ही साथ यह भी कहा गया कि किसी कार्यक्रम के आयोजन के लिए पूर्व में अनुमति अवश्य ली जाये। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दिया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाये, कहा कि सभी के लिए आत्म नियंत्रण आवश्यक है। किसी दूसरे की भावना को ठेस न पहुंचायी जाये। इस अवसर पर वरिष्ठ पु...