Friday, January 30Ujala LIve News
Shadow

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर मुक्त विश्वविद्यालय में हर्ष, कुलपति ने दी वैज्ञानिकों को बधाई

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर मुक्त विश्वविद्यालय में हर्ष, कुलपति ने दी वैज्ञानिकों को बधाई

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की प्रथम महिला कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस अभियान की सफलता से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष समुदाय में भारत की स्थिति सुदृढ़ होगी।
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर उन्होंने इस मिशन से जुड़े देश के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, नई दिल्ली के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर उतरने का सीधा प्रसारण किया गया। जिसमें कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह, कुलसचिव कर्नल विनय कुमार, निदेशकगण, शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी तथा छात्र उपस्थित रहे।
प्रोफेसर सिंह ने कहा कि इस अभियान की सफलता के बाद चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र, चंद्रमा की सतह और उसकी संरचना तथा चंद्रमा के वायुमंडल के बारे में अद्भुत जानकारियां हमें प्राप्त होंगी। यह मिशन युवा पीढ़ी को टेक्नोलॉजी, विज्ञान और इंजीनियरिंग में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा क्योंकि भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में चंद्रयान 3 सबसे महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *