Friday, January 30Ujala LIve News
Shadow

तीज पर्व हमारी संस्कृति की धरोहर है: अभिलाषा गुप्ता नन्दी

तीज पर्व हमारी संस्कृति की धरोहर है: अभिलाषा गुप्ता नन्दी

रिपोर्ट-आलोक मालवीय

हरितालिका तीज की पूर्व संध्या पर तीज महोत्सव का हुआ आयोजन,निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी द्वारा आयोजित किया गया उत्सव

हरितालिका तीज की पूर्व संध्या पर बंशी भवन में प्रयागराज की निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम आयोजन किया गया।इस मौके पर सजधज कर पहुंची महिलाओं ने समारोह में मेहन्दी लगवाए और सामुहिक गीत गाए । तीज महोत्सव में लोक गीत और नृत्य का भी आनंद लिया और गानों के माध्यम से मनोरंजन करती रही ।बरसाना परिवार की सखियों ने इस भव्य कार्यक्रम को सम्पादित कराया।जिसमें एक से बढ़ कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सखियों को तीज व्रत के महात्म्य को बताया गया।


महिलाओं ने नृत्य, संगीत, खेल समेत विभिन्न प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस दौरान मेहंदी रचाओ, सिगिग, पिक एंड ड्राप समेत कई प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी महिलाओं ने तीज त्यौहार को झूला झूलकर, एक दूसरे को मेहंदी लगाकर तथा लोकगीतों में थिरक कर बहुत ही उमंग व उत्साह से मनाया।
पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने कहा कि हरितालिका तीज हमारी संस्कृति की धरोहर है।

तीज पर्व एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो महिलाओं की सांस्कृतिक और धार्मिक विशेषता को दर्शाता है और उन्हें सामाजिक सशक्तिकरण का अवसर प्रदान करता है। इसके माध्यम से महिलाएं अपने परिवारों और समाज के साथ मिलकर आनंद और सफलता का जीवन जीने के लिए प्रेरित होती हैं।

इस अवसर पर पूनम संत,सोनी मालवीय, सविता शर्मा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, महानगर अध्यक्ष शिखा रस्तोगी, स्वाति गुप्ता, रेखा कनौजिया, मंडल अध्यक्ष, प्रीति मालवीय, पूनम अग्रवाल, आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *