Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

मिशन दुर्गा और सम्मान समारोह को लेकर पूनम संत महिला एवं विकास समिति के महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

मिशन दुर्गा और सम्मान समारोह को लेकर पूनम संत महिला एवं विकास समिति के महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

 

पूनम संत महिला विकास समिति के द्वारा सिविल लाइंस प्रयागराज में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संस्था द्वारा जारी की गई महत्वपूर्ण योजना मिशन दुर्गा पर सभी सदस्यों एवं पदाधिकारीयो के सुझाव लिए गए व आवश्यक बिंदुओं को इस योजना में शामिल किया गया।

राष्ट्रीय महिला सम्मान समारोह नई दिल्ली को लेकर भी विशेष चर्चा की गई जिसमें कई बिंदुओं को समस्त पदाधिकारी के बीच स्पष्ट किया गया जिसमें मुख्यतया जो भी प्रतिभागी सम्मान लेने वाली महिला कार्यक्रम में पहुंचेंगे उनको आने-जाने का किराया संस्था द्वारा नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के सभी पदाधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर ले जाने से लेकर ले जाने तक की जिम्मेदारी संस्थान के द्वारा होगी।

सम्मान समारोह में पंजीकरण कम होने की वजह को भी चर्चा में लाया गया और सभी पदाधिकारियों से अनुरोध किया गया की पंजीकरण को ज्यादा से ज्यादा राज्यों से करवाएं जिससे कार्यक्रम को सुचारू रूप से किया जा सके। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था की राष्टीय अध्यक्ष पूनम संत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना गुलाटी, राष्ट्रीय संयोजक इसाबेल ब्रेंडिश, राष्ट्रीय सचिव अभिषेक संत, प्रदेश अध्यक्ष कामिनी जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष सविता अग्रवाल, प्रदेश सचिव मधुलिका सिंह, नगर प्रभारी गीता महाजन, नगर अध्यक्ष मीरा सिंह, नगर उपाध्यक्ष हेमा शर्मा, नगर सचिव प्रिया अग्रवाल, सदस्य समता जैन, माया देवी, कनक मिश्रा, काजल आदि ने बैठक में अपनी सहभागिता दी और अपने विचारों को रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *