Thursday, September 19Ujala LIve News
Shadow

आभार एवं सम्मान समारोह का आयोजन

Ujala Live
  • op
    समर्पित रेलकर्मी हमारे सिस्टम की नींव हैं: अध्यक्षा महिला कल्याण संगठन उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय श्रीमती पूनम कुमार

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में महिला कल्याण संगठन उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मण्डल द्वारा अपने मण्डल के समर्पित रेलकर्मियों का आभार एवं सम्मान व्यक्त करने के लिए आज दिनांक 10 मई 2022 को मण्डल के सभागार में समारोह का आयोजन किया गया|
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्षा महिला कल्याण संगठन उत्तर मध्य रेलवे, मुख्यालय श्रीमती पूनम कुमार सहित संगठन की कार्यकारी टीम उपस्थित रही। इस अवसर पर सर्वप्रथम कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अध्यक्षा महिला कल्याण संगठन, उत्तर मध्य रेलवे, मुख्यालय श्रीमती पूनम कुमार जी का अध्यक्षा महिला कल्याण संगठन प्रयागराज मण्डल श्रीमती अंजलि अग्रवाल ने हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया एवं सचिव महिला कल्याण संगठन, प्रयागराज मण्डल श्रीमती शालिनी शुक्ला द्वारा पौधा भेंट कर स्वागत किया गया| इसके उपरांत अध्यक्षा महिला कल्याण संगठन उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय श्रीमती पूनम कुमार एवं अध्यक्षा महिला कल्याण संगठन प्रयागराज मण्डल, महिला कल्याण संगठन उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय की कार्यकारी टीम तथा मंडल की संगठन के अन्य सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारम्भ किया गया। इस आभार एवं सम्मान समारोह में प्रयागराज मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं कार्य स्थलों से विभिन्न विभागों के 51 समर्पित रेल कर्मियों जिन्होंने अपनी 25 वर्ष से अधिक की रेल सेवा पूरी कर ली है, को अध्यक्षा महिला कल्याण संगठन उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय श्रीमती पूनम कुमार, अध्यक्षा महिला कल्याण संगठन प्रयागराज मण्डल श्रीमती अंजलि अग्रवाल द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर आभार एवं सम्मान व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित रेल कर्मियों को संबोधित करते हुए अध्यक्षा महिला कल्याण संगठन उत्तर रेलवे मुख्यालय श्रीमती पूनम कुमार ने कहा कि मैं अपने आप को बहुत गौरवान्वित महसूस कर रही हूँ,कि आज मुझे यह अवसर मिला है कि मैं उनके बारे में कुछ कहूं जो हमारे सिस्टम की नींव हैं| जिनके बिना हम कोई भी विकास का स्वप्न नहीं देख सकते है, चल नहीं सकते और दौड़ नहीं सकते, यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि,आप हर सिस्टम के पाँव हैं आपके बिना गति संभव नहीं है| आगे उन्होंने श्रीमद भगवत गीता में लिखी पंक्तियों को उद्धरित करते हुए कहा कि कैसी भी परिस्थिति हो बस कर्म कर, फल की चिंता मत कर , इन पवित्र पंक्तियों को आप सभी ने सार्थक किया है ।
कैसी भी परिस्थिति हो कैसा भी मौसम आप लोग बिना थके अपने कार्य से रेल के विकास की कहानी लगातार गढ़ रहै हैं। मुझे यह देखकर बहुत खुशी होती है कि आज हर स्तर पर नारी अपनी सशक्त भूमिका निभा रही है और कंधे से कंधा मिलाकर देश की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं, मैं यहां पर उपस्थित महिलाओं को धन्यवाद देती कि उन्होंने अपने अथक परिश्रम से अपनी छवि को बदला है।
इसी क्रम में अध्यक्षा महिला कल्याण संगठन, प्रयागराज मण्डल श्रीमति अंजलि अग्रवाल ने श्रमिक दिवस के बारे में बताते हुए कहा की यह दिन श्रमिक भाइयों के समाज तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को सम्मान देने का दिन है। किसी भी संस्थान के लिये उसकी मानव शक्ति ही उसकी सफलता का आधार होती है। किसी संस्थान का उत्कृष्ट प्रदर्शन उसकी कर्मठ एवं संतुष्ट मानव शक्ति पर निर्भर होता है। इस अवसर पर प्रयागराज मण्डल में रेल कर्मियों की सुविधा एवं कुशलता के लिए किये जा रहे प्रयासों से भी सभी को अवगत कराया गया|
इसी क्रम में महिला कल्याण संगठन के प्रयासों के सन्दर्भ में बताया गया की महिला कल्याण संगठन समय-समय पर कर्मचारियों और उनके परिवारों के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए सदैव तत्पर रहता है। इसी क्रम में विद्यालयों का संचालन, अस्पतालों में सुविधाओं में सहयोग, मरीजों को सामग्री वितरण एवं विभिन्न वर्ग के कर्मियों के प्रोत्साहन के लिए अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। आज का यह कार्यक्रम भी हमारे प्रयासों के क्रम में एक कड़ी है।
कार्यक्रम का सञ्चालन सचिव महिला कल्याण संगठन, प्रयागराज मण्डल श्रीमती शालिनी शुक्ला द्वारा किया गया| कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया| इस अवसर पर महिला कल्याण संगठन उत्तर मध्य रेलवे, मुख्यालय की कार्यकारी टीम सचिव श्रीमती वन्दना मिश्रा, श्रीमती अल्का मेहता, श्रीमती अर्चना कुमार,श्रीमती मौसमी, श्रीमती रिचा वर्मा, श्रीमती पूर्णिमा सिंह, श्रीमती माधुरी सिंह, श्रीमती सुप्रिया सिन्हा, श्रीमती नूपुर अग्रवाल, सहित मण्डल की महिला संगठन की अन्य सदस्यायें भी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें