Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

चुनावों में महिलाओं को 33% आरक्षण मिलने के बाद महिलाओं ने धन्यवाद रैली निकाली

चुनावों में महिलाओं को 33% आरक्षण मिलने के बाद महिलाओं ने धन्यवाद रैली निकाली

आलोक मालवीय
नव दुर्गा के रूप में निकली महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लख लख धन्यवाद दिया।दुर्गा के रूप में सजी लड़कियों ने विशेष डांस करके PM का सुक्रिया किया।महिलाओं का कहना था कि मोदी एक मात्र ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने लोकसभा और राज्यसभा में इस बिल को पास करवा लिया है।हम सभी उनका सुक्रिया करते हैं।


पूनम संत महिला एवं विकास समिति के द्वारा गिरजाघर से हीरा हलवाई चौराहे तक महिला अधिकार सम्मान महा रैली का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की तादाद में महिलाओं ने महिला हित में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित करने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद किया। इस रैली में नवदुर्गा का स्वरूपधर आगामी रामनवमी के अवसर पर भी आशीर्वाद स्वरुप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना की गई एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की गई।

रैली में ढोल ताशा एवम महामंत्र का जाप आदि करती हुई महिलाओं ने भारी संख्या में नारो के साथ रैली को संपन्न किया । इस माह रैली का नेतृत्व संस्था की अध्यक्ष पूनम सन्त ने किया।

मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजना गुलाटी, राष्ट्रीय संयोजिका इसाबेल ब्रेंडिश, राष्ट्रीय सचिव अभिषेक संत,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉक्टर अंकिता जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष कामिनी जैन, प्रदेश अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉक्टर मेहा अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सविता अग्रवाल ,

प्रदेश सह संयोजिका मधुलिका सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ सपना सिंह, जिला अध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, नगर अध्यक्ष मीरा सिंह, जिला प्रभारी हेमा शर्मा, प्रीति शर्मा, अंजली गुप्ता, साधना सिंह,प्रीति श्रीवास्तव, अंजना बनर्जी, आदि बड़ी संख्या में महिलाओं ने रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *