Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

वित्तीय वर्ष 2021-2022 में रेल मदद एप की सहायता से 2540 रेल यात्रियों को मिली मेडिकल सुविधा

 

  • वित्तीय वर्ष 2021-2022 में
    रेल मदद एप की सहायता से 2540 रेल यात्रियों को मिली मेडिकल सुविधा

प्रयागराज मण्डल अपने रेल यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधा देने के लिए प्रयत्नशील है इसी उद्देश्य के लिए प्रयागराज मंडल विभिन्न माध्यमों से मिलने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करता है | रेल प्रशासन द्वारा रेल मदद ऐप को यात्रा के दौरान ट्रेन के अंदर तथा स्टेशन पर रेल यात्रियों की परेशानी का तत्काल निराकरण करने के उद्देश्य से बनाया गया है इसमें सभी हेल्पलाइन सेवा को भी मर्ज कर दिया गया है जो भी शिकायतें रेल मदद पर आती हैं उस पर संबंधित मंडल कार्यालय त्वरित कार्यवाही करता है और सम्बंधित मंडल शिकायत कर्ता से संपर्क करता है और यात्री की समस्या का निदान करता है |इस ऐप के माध्यम से रेल यात्रा के दौरान पानी की समस्या, साफ-सफाई तथा मेडिकल जैसी शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जाता है|
इसी क्रम में प्रयागराज मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा गत वित्तीय वर्ष में ट्रेनों के अंदर 2540 रेल यात्रियों को मेडिकल की सुविधा उपलब्ध कराई गई इसी क्रम में 1 मई 2022 से 16 मई 2022 तक 211 रेल यात्रियों को वाणिज्य विभाग द्वारा मेडिकल सुविधा पहुचाई गयी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *