संरक्षा सेमीनार का आयोजन,रेल पथ प्रशिक्षण केंद्र मनौरी में संरक्षा-बैठक का आयोजन

रिपोर्ट-कुलदीप शुक्ला
रेल यात्रियों को सुरक्षित, संरक्षित एवं समयबद्ध यात्रा प्रदान करने के लिये भारतीय रेलवे के व्यस्ततम रेलवे लाइन के संचालन में प्रयागराज मण्डल निरंतर प्रयत्नशील हैं | इसी के दृष्टिगत समय-समय पर मंडल में संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया जाता है l संरक्षा अभियान के दौरान उपस्थित कर्मचारियों को संरक्षा से जुड़े बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक समझाया जाता हैl
इसी क्रम में प्रयागराज मण्डल के रेल पथ प्रशिक्षण केंद्र मनौरी* में इंजीनियरिंग विभाग के 61 कर्मचारियो को संरक्षा-विभाग प्रयागराज की टीम द्वारा संरक्षा-कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस सेमिनार में कोहरे के दौरान गाड़ियों के संरक्षित संचालन के लिए कोहरे के दौरान रात्रि-पेट्रोलिंग के नियम, रेल फ्रैक्चर होने पर पेट्रोल मैन की ड्यूटी, लाइन का बचाव, ड्यूटी के दौरान दुसरी लाइन से गुजरने वाली गाड़ियों में आग, धुँआ, हैंगिंग पार्ट, फ़्लैट टायर, चिन्गारी जैसी अनियमितताएं मिलने पर कार्यवाही इत्यादि पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गया। इसका मुख्य उद्देश्य संरक्षा, सुरक्षा, समय-पालन सुनिश्चित करना था .
संरक्षा-कार्यशाला में प्रयागराज के सहायक मण्डल संरक्षा अधिकारी/प्रेम प्रकाश त्रेहन, संरक्षा सलाहकार चन्द्रिका प्रसाद, मनोज कुमार, आर.के.सिंह.यादव अबसार अहमद,रेल पथ प्रशिक्षण केंद्र के प्रधानाचार्य एस.के.वर्मा तथा वरि-अनुदेशक वीरेन्द्र सिंह भी उपस्थित थे।
