Sunday, March 15Ujala LIve News
Shadow

अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्यवाही,बक्शे नही जाएंगे शराब माफिया

अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्यवाही,बक्शे नही जाएंगे शराब माफिया

प्रयागराज जोन के जनपदों में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के सम्बन्ध में भानु भास्कर अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन को शिकायतें प्राप्त हो रहीं थीं,

उपरोक्त शिकायतों को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही के निमित्त अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित रखने एवं शासन/मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों तथा जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन द्वारा 02 दिवसीय विशेष अभियान (दिनांक-24/25.12.2023) को प्रयागराज जोन के अधीनस्थ जनपद क्रमशः कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, बांदा, हमीरपुर, महोबा एवं चित्रकूट में चलाया गया, जिसका पर्यवेक्षण जोनल कार्यालय, प्रयागराज द्वारा किया गया। 02 दिवसीय विशेष अभियान में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाये जाने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई, जिसके तहत बड़ी कार्यवाही की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *