Tuesday, March 17Ujala LIve News
Shadow

मुखर्जी पार्क में ऐतिहासिक मनेगा बसपा सुप्रीमो का 68वां जन्मदिनःअशोक

मुखर्जी पार्क में ऐतिहासिक मनेगा बसपा सुप्रीमो का 68वां जन्मदिनःअशोक

रिपोर्ट राजेश तिवारी 

बहुजन समाज पार्टी की मंडल स्तरीय बैठक सोमवार को भदोही जिला कार्यालय जोरई में संपन्न हुई। प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी मंडल प्रभारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो सुश्री बहन कुमारी मायावती का 68वां जन्मदिन मुखर्जी पार्क में ऐतिहासिक रूप से मनाने की रणनीति तैयार कर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी। प्रयागराज-मिर्जापुर मंडल प्रभारी अशोक गौतम ने कहा कि जिस तरह से बसपा सुप्रीमो का 68वां जन्मदिन कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा उसी तरह मिशन लोकसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार हर एक सीटों पर सफल होकर सुश्री बहन मायावती को केंद्र तक पहुंचाएंगे।

इस बात से इनकार नहीं किया कि वर्तमान परिवेश में जो अपराधी सिर उठाकर इधर-उधर ताकझाक कर रहे हैं बसपा के कार्यकाल में यही अपना स्थान चुनने में भलाई समझते थे। गरीब, मजदूर, किसान, हक-अधिकार से वंचित आम जनता का हित मात्र बसपा में निहित है। पार्टीजन यूथ-बूथ को मजबूत कर बड़ी से बड़ी सफलता को चुनौती मानते हुए तय करने में नहीं हिचकेंगे। जिले उत्तरी छोर से लोकसभा प्रत्याशी के प्रति इशारों ही इशारों में कमर कस लेने की आहट दी। बैठक में जिलाध्यक्ष शिवनारायण गौतम, इंदल राम, गुडडू राम, हरिशंकर उर्फ दादा चौहान, लल्लू गौतम, शशिभूषण, रामलाल पाल, बैजनाथ गौतम, रामजियावन कश्यप, कमला शंकर भारती, अरविंद गौतम, कृष्णा पाल समेत पार्टीजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *