रोटरी इलाहाबाद ईस्ट के द्वारा जरूरत मंद बच्चों को बांटा गया स्वेटर

रोटरी इलाहाबाद ईस्ट के द्वारा बाल सेवा आश्रम के जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर एवं चाकलेट आदि का वितरण किया गया तथा विद्यालय के विकास हेतु आर्थिक सहायता भी दी गयी।

इस अवसर पर बाल सेवा आश्रम के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन अमित कुमार गुप्ता ने आश्रम के संचालक वीरेन्द्र सिंह का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी सहायता प्रदान करने की इच्छा जताई।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सचिव रोटेरियन अनूलिका पहाड़ियां, रोटेरियन अनूप श्रीवास्तव, रोटेरियन सुरेश केसरी, रोटेरियन अजय दत्ता, रोटेरियन सुनील जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
