Wednesday, August 5Ujala LIve News
Shadow

प्रदेश महामंत्री डॉ कीर्तिका अग्रवाल के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अभियान चलाया गया

प्रदेश महामंत्री डॉ कीर्तिका अग्रवाल के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अभियान चलाया गया

‘सशक्त नारी सशक्त देश’ हेतु केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के लिए प्रदेश महामंत्री डॉ कीर्तिका अग्रवाल के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत विश्वविद्यालय मंडल के 9, कस्तूरबा गांधी मार्ग, कनौजिया बस्ती में पत्रक वितरण कर जानकारी दी गई। इस पत्रक के माध्यम से विगत दस वर्षों के कार्यकाल में पीएम मोदी द्वारा नारी सशक्तिकरण,स्वरोजगार,स्वावलंबन,सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए चलाए जा रहे अभियानो एवं योजनाओं के बारे में जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा आंचल ओझा, सिविल लाइंस महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रिया कैथवास, मधू कनौजिया, अंजली दूबे, अमरीश तिवारी जी, प्रकाश भट्ट , शेखर केसरवानी एवं गोविंद कनौजिया ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *