Thursday, March 19Ujala LIve News
Shadow

भाजपा प्रत्याशियों नीरज त्रिपाठी और प्रवीण पटेल के नामांकन में शामिल होंगे डिप्टी सीएम 

भाजपा प्रत्याशियों नीरज त्रिपाठी और प्रवीण पटेल के नामांकन में शामिल होंगे डिप्टी सीएम 

*दिनांक 01 मई 2024* को लोकसभा इलाहाबाद – 52 से भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी (पुत्र स्व. पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी जी) और फूलपुर लोकसभा 51 से लोकसभा प्रत्याशी प्रवीण पटेल का नामांकन पत्र दाखिल होना सुनिश्चित हुआ है। भाजपा मीडिया प्रभारी गोपाल जी मालवीय ने बताया की भाजपा लोकसभा की दोनों सीटों के प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी और प्रवीण पटेल ने भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारी एवं नागरिकों से यह अपील की है।


कि सभी प्रयागराज महानगर और गंगापार, यमुनापार प्रयागराज के भाजपा महानगर, मण्डल, मोर्चों, प्रकोष्ठो, विभागों के समस्त सम्मानित पदाधिकारीगण और क्षेत्रवासीगण नामांकन यात्रा में उपस्थित होकर अपना आशीर्वाद और समर्थन दें।इस नामांकन यात्रा में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय *उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की उपस्थिति रहेगी। नामांकन यात्रा समय सुबह 11 बजे अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद उद्यान गेट नं0 3* से निर्वाचन कार्यालय को प्रस्थान करेगी।नीरज त्रिपाठी प्रत्याशी लोकसभा 52वीं एवं भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज प्रत्याशी की धर्मपत्नी कविता यादव त्रिपाठी प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा उ.प्र. भी शामिल रहेगी। भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी के द्वारा बताया गया है कि अपार जन समूह इस यात्रा में शामिल होगा।
नामांकन जुलूस चंद्र शेखर आजाद पार्क से सुबह 11 बजे प्रारम्भ होकर इंडियन प्रेस चौराहा,कर्नलगंज,विश्वविद्यालय मार्ग,नेतराम चौराहा होते हुए कचहरी डाकघर पर समाप्त होगा*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *