Sunday, March 15Ujala LIve News
Shadow

स्थापना दिवस पर 25 यूनिट रक्त दान किया बड़ौदा यू. पी. बैंक क्षेत्रीय कार्यालय फतेहपुर ने

स्थापना दिवस पर 25 यूनिट रक्त दान किया बड़ौदा यू. पी. बैंक क्षेत्रीय कार्यालय फतेहपुर ने

फतेहपुर.बड़ौदा यू. पी. बैंक क्षेत्रीय कार्यालय फतेहपुर ने अपने दशवें स्थापना दिवस पर 25 यूनिट खून दान किया.बड़ौदा यू. पी. बैंक क्षेत्रीय कार्यालय फतेहपुर अपना दसवां (10th) स्थापना दिवस 01-08-2024 (01 अगस्त 2024) को मना रहा है।

इस क्रम मे सर्वप्रथम भावना दिव्यांग विद्यालय मे जाकर फर्नीचर एवं अन्य उपयोगी समान बैंक के तरफ से प्रदान किया गया.तत्पश्चात प्रातः 10 बजे से क्षेत्रीय कार्यालय फतेहपुर मे स्वैछिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमे बैंक के कार्मिक एवं ग्राहकों ने अपनी इच्छा से 25 यूनिट रक्तदान कर मिसाल कायम की.

बैंक अपनी 77 शाखाओ के माध्यम से सुदूर ग्रामीण इलाकों मे गुणोत्तर बैंकिंग सुविधायें प्रदान कर रहा है। किसी भी क्षेत्र का विकास तब संभव है जब समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति, गाँव मे रहने वाले हुनरमंद लाभार्थियों एवं महिलाओं को विकास की मुख्य धारा मे जोड़ा जाये | बैंक प्राथमिकता के आधार पर ऐसे ही वर्ग के लोगों को विभिन्न लोकोपयोगी ऋण योजनाओं के माध्यम से ऋण प्रदान कर रहा है। स्थापना दिवस के दिन भी बैंक द्वारा लगभग 10 करोड़ रुपये का ऋण वितरण करने का लक्ष्य रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *