Friday, January 30Ujala LIve News
Shadow

राणा चावला पंजाबी, सिक्ख, सिंधी ट्रस्ट के अध्यक्ष निर्वाचित,श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार हरजिंदर सिंह का हुआ सम्मान

राणा चावला पंजाबी, सिक्ख, सिंधी ट्रस्ट के अध्यक्ष निर्वाचित,श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार हरजिंदर सिंह का हुआ सम्मान

प्रयागराज। बुधवार को पंजाबी, सिक्ख, सिंधी ट्रस्ट का चुनाव व शपथ ग्रहण समारोह होटल मिलन पैलेस में आयोजित हुआ। ‌ इस मौके पर श्री गुरु सिंह सभा प्रयागराज के मुख्य सेवादार सरदार हरजिंदर सिंह को ट्रस्ट की ओर से सम्मानित किया गया। चुनाव में राणा चावला को अध्यक्ष चुना गया तो वहीं इंदरप्रीत सिंह को महासचिव, जितेंद्र सिंह व उमाशंकर अइलानी उपाध्यक्ष, साहिल अरोड़ा व रमेश अंदानी संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष पद पर इंदर मध्यान तथा दिलजीत सिंह व अतुल लूथरा को संयुक्त कोषाध्यक्ष चुने गए।‌ इसके अलावा आकाश पुरी, मंजीत सिंह व निखिल मध्यान कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। ट्रस्ट के संरक्षक मंडल में दविंदर पाल सिंह, डॉ अनिल कालरा और डीपी मदानी को चुना गया।
चुनाव गठन के पश्चात शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लाह के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन करते हुए ट्रस्ट के फाउंडर स्वर्गीय सरदार जोगिंदर सिंह के पुत्र श्री गुरु सिंह सभा प्रयागराज के मुख्य सेवादार सरदार हरजिंदर सिंह ने ट्रस्ट की “पहली समिति” की घोषणा की और पदाधिकारीयों को शपथ दिलाई। कहा कि यह ट्रस्ट स्वर्गीय सरदार जोगिंदर सिंह और विजय अरोड़ा की दूर दृष्टि का परिणाम है। उनका योगदान और दृष्टिकोण हमेशा इस ट्रस्ट के कार्यों में मार्गदर्शन करता रहेगा। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने ट्रस्ट के उद्देश्यों और समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा तीनों समुदायों के बीच भाईचारे, एकता और सहयोग को प्रोत्साहित करने के लिए कार्य करते रहने और समाज के कल्याण और विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की भी शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *