Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

*पूर्व मंत्री राकेश धर त्रिपाठी के घर में घुसे बदमाश, ले गए लाखों रुपए का माल*

  • *पूर्व मंत्री राकेश धर त्रिपाठी के घर में घुसे बदमाश, ले गए लाखों रुपए का माल*

प्रयागराज,। कूपर रोड सिविल लाइंस स्थित पूर्व शिक्षा मंडी डा. राकेशधर त्रिपाठी के मकान का ताला तोड़ चाेर लाखों का सामान उठा ले गए। घरवालों को पता चला तो उन्होंने पूर्व मंत्री को सूचना दी और फिर सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया। चाेरों का पता लगाने के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। अभी कुछ दिन पहले ही सिविल लाइंस में ही पूर्व राज्यपाल पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी के मकान में काम कर रहे कुछ लोगों ने चोरी कर ली थी।

*सिविल लाइंस वाले मकान में लगा था ताला जिसे तोड़कर दाखिल हुए चोर*

मुट्ठीगंज इलाके में राजेंद्र नगर बलुआघाट निवासी पूर्व मंत्री डा. राकेशधर त्रिपाठी का एक और मकान कूपर रोड सिविल लाइंस में है। यहां उनके पुत्र प्रनव त्रिपाठी रहते हैं। हालांकि, बहुत कम ही उनका यहां आना होता है। इधर काफी दिनों से मकान बंद था। दो दिन पहले प्रनव यहां पहुंचे। मुख्य द्वार पर लगे ताले तो खोलकर भीतर दाखिल हुए तो कमरे में रखा कीमती सामान गायब था। दीवार में लगा एक्जास्ट टूटा हुआ था। यह देखकर वह समझ गए कि चोर एक्जास्ट को तोड़कर भीतर दाखिल हुए थे। उन्होंने पूर्व मंत्री डा. राकेशधर त्रिपाठी को इसकी सूचना दी।

*इनवर्टर, बैट्री, कंप्यूटर और नया दरवाजा आदि सामान उठा ले गए चोर*

इसके बाद सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चोर इनवर्टर, बैट्री, कंप्यूटर, दरवाजा, सरिया आदि लाखों का सामान उठा ले गए हैं। इंस्पेक्टर वीरेंद्र यादव का कहना है कि मकान काफी दिन से बंद था। इसलिए चोरी कब हुई, इस बारे में प्रनव त्रिपाठी कुछ नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *