विनीता हॉस्पिटल( विनीता हार्ट केयर) बाई पास रोड,फाफामऊ, प्रयागराज,द्वारा बाढ़ पीड़ित को लंच बॉक्स वितरित किया गया

विनीता हॉस्पिटल ने आज दिनांक 4-अगस्त 2025 को बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए एक राहत पहल की शुरुआत की। इस पहल के तहत, विनीता हॉस्पिटल(विनीता हार्ट केयर ) ke निदेशक डॉ बिंदु विश्वकर्मा व प्रबंध निदेशक डॉ विनीता विश्वकर्मा द्वारा बाढ़ पीड़ितों को लंच बॉक्स वितरित किए गए।
इस लंच बॉक्स में पीड़ितों के लिए पौष्टिक भोजन और आवश्यक सामग्री शामिल थी। हॉस्पिटल का उद्देश्य बाढ़ पीड़ितों को राहत प्रदान करना और उनकी मदद करना था।
इस पहल की सराहना करते हुए, स्थानीय निवासियों ने हॉस्पिटल का धन्यवाद किया और उनके इस प्रयास को बाढ़ पीड़ितों के लिए एक बड़ा समर्थन बताया।
