Friday, January 30Ujala LIve News
Shadow

कनकधारा की महिलाओं ने हर घर तिरंगा के अभियान को हर मन तिरंगा और हाथ में हिंदुस्तान की तर्ज पर मनाया

कनकधारा की महिलाओं ने हर घर तिरंगा के अभियान को हर मन तिरंगा और हाथ में हिंदुस्तान की तर्ज पर मनाया

प्रयागराज
कनकधारा की महिलाओं ने हर घर तिरंगा अभियान को व्यापक रूप देते हुए हर मन तिरंगा और हाथ में हिंदुस्तान की तर्ज पर उत्सव के रूप में मनाया। इस अवसर पर महिलाओं ने तिरंगे के रंग के परिधान धारण किए, हाथों में तिरंगे की मेहंदी बनाकर और ऑपरेशन सिंदूर को याद करते हुए यह उत्सव सेलिब्रेट किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देशभक्ति और राष्ट्रीयता की भावना को बढ़ावा देना था। कनकधारा की महिलाओं ने तिरंगे के प्रति अपने सम्मान और प्रेम को व्यक्त किया और देश की सुरक्षा और समृद्धि के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। कनकधारा की अध्यक्ष स्वाती निरखी ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी भारत के शासन और समाज में बढ़ रही है, जिससे उनकी जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। ललिता मलिक ने ऑपरेशन सिंदूर एयर स्ट्राइक करने वाली जांबाज बेटियों को सलाम किया और कहा कि हम सब महिलाओं की दिल से दुआ और आशीर्वाद है कि वह अपनी और देश की हर बेटी की सुरक्षा को तत्पर रहें। इस कार्यक्रम के माध्यम से कनकधारा की महिलाओं ने देशभक्ति और राष्ट्रीयता का संदेश दिया और देश की सुरक्षा और समृद्धि के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। कार्यक्रम में मंजू वर्मा, सीमा कुशवाहा, दीपमाला पांडे, साधना सिंह , रंजना गुलाटी, अमिता जायसवाल आदि उपस्थित रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *