Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

तिरंगा शाखा के पश्चात गंगा नदी की हुई सफाई,: सर्वेश यादव

 

 

तिरंगा शाखा के पश्चात गंगा नदी की हुई सफाई,: सर्वेश यादव

 

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद उत्तर प्रदेश प्र भारी संजय सिंह के आवाहन पर पूरे उत्तर प्रदेश में तिरंगा शाखा हर रविवार को लगाई जा रही है उसी क्रम में आप प्रयागराज के सभी कार्यकर्ताओं ने संगम तट के किनारे तिरंगा शाखा प्रमुख अरविंद त्रिपाठी के नेतृत्व में तिरंगा शाखा लगाया तिरंगा शाखा के पश्चात संगम तट पर गंगा नदी में जल कुंभी एवं पॉलिथीन कचरे निकालकर सफाई किया गया ।

तिरंगा शाखा प्रमुख अरविंद त्रिपाठी ने बताया सांसद संजय सिंह के आवाहन पर पूरे उत्तर प्रदेश में प्रादेशिक कार्यक्रम के तहत आयोजित तिरंगा शाखा में राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों के सपनो के भारत के लिए बाबा साहब अम्बेडकर के राष्ट्र दर्शन पर सारगर्भित चर्चा -परिचर्चा हुई।
पार्टी महानगर अध्यक्ष सर्वेश यादव ने बताया बाढ़ के वजह से संगम पर गंगा नदी में लगातार जल कुंभी और कचरे किनारे-किनारे घाटो पर लगे हुए हैं सावन का महीना चल रहा है बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए कांवरिया जल भरने आ रहे हैं कांवरियो को स्नान करने में असुविधा हो रही हैं श्रद्धालुओं की चिंता ना तो उत्तर प्रदेश सरकार को है,और ना ही जल संसाधन नदी मंत्रालय को चिंता है श्री सर्वेश यादव ने वर्तमान परिदृश्य पर प्रकाश डालते हुए तिरंगा शाखा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता अखंडता और संप्रभुता के सहज लोकतांत्रिक विकास और विस्तार पर बल दिया श्री यादव ने राष्ट्रीय स्वतंत्रता का संदर्भ लेते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं सहित देश के सभी नागरिकों से दायित्वों का हाथ मूल्यांकन करने का अनुरोध किया श्री यादव ने तिरंगा शाखा के माध्यम से गंगा नदी में बहकर आए कचरे और जल कुंभी को तिरंगा शाखा प्रमुख अरविंद त्रिपाठी एवं अपने कार्यकर्ताओं के साथ घाटो पर सफाई की।

तिरंगा शाखा में वरिष्ठ नेता अंजनी मिश्रा, वरिष्ठ नेता बृजेश सक्सेना,महानगर महिला अध्यक्ष पल्लवी मालवीय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्रेश चंद्रा,महानगर यूथ अध्यक्ष विकास तिवारी, सचिव दीपक गांगुली, उपाध्यक्ष कमल किशोर मिश्रा, रेखा प्रजापति, गौरव सोनी,आर०आर० मिश्रा, अक्षय यादव आदि सैकड़ों साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *