लायंस क्लब इलाहाबाद आरुणिमा के द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित हुए शिक्षक
शिक्षक हमारे अंदर संस्कार, अनुशासन एवं चरित्र निर्माणकर्ता डॉ अर्पणधर दुबे

प्रयागराज लायंस क्लब इलाहाबाद आरुणिमा द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार 5 सितंबर 2025 को शुरुआत एक ज्योति शिक्षा की अलोपीबाग प्रयागराज के सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में सीमित संसाधनों में संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान कर रहे विद्यालय के समस्त शिक्षको/ शिक्षिकाओं शिक्षा के माध्यम समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभूतियों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में अभिषेक शुक्ला ’शुरुआत’ (निदेशक), स्वतंत्र सिंह, मंजू गुप्ता, अवंतिका मिश्रा, केशवेंद्र प्रताप सिंह, अनुश्री घोष, सागर मिश्रा, सोनाली पाण्डेय, मनीषा सिंह, विकास सिंह, अर्चना श्रीवास्तव, विशाल बरनवाल, वर्षा त्रिपाठी, अंजली सिंह, अनूप बिंद
को मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष लॉयन डॉ अर्पणधर दुबे, मंडल कोषाध्यक्ष लॉयन डॉ एस के शुक्ला, मंडल की प्रथम महिला लॉयन वंदना शुक्ला तथा लायंस क्लब इलाहाबाद आरुणिमा के सचिव लॉयन संतोष तिवारी द्वारा माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह, तथा प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष डॉ अर्पणधर दुबे ने कहा कि समाज में संस्कार, अनुशासन एवं चरित्र निर्माण हमारे शिक्षकों के द्वारा किया जाता है। बिना शिक्षकों के बिना हम अपने सफल जीवन की कल्पना नहीं कर सकते हैं। *शुरुआत* एक ज्योति शिक्षा की एक ऐसा विद्यालय है जहाँ गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। क्लब केसचिव लॉयन संतोष तिवारी ने शिक्षको का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षकों के द्वारा दिए ज्ञान से हम अपने सपनों को साकार करते हैं। मंडल कोषाध्यक्ष लॉयन डॉ एस के शुक्ला ने कहा कि हमारे जीवन में शिक्षकों का एक महत्वपूर्ण स्थान है हमें जीवन पथ पर अग्रसर करता है। कार्यक्रम में विशाल सिंह ’रिशु’ नीतेश, सिरीश श्रीवास्तव, डॉ कुदरतुल्ला, डॉ अशोक द्विवेदी, आदि प्रमुख सदस्य एवं विद्यालय के स्टाफ उपस्थित रहे।
