वन्दे मातरम कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित,संघ कार्यालय सिविल लाइन्स में हुई महत्वपूर्ण बैठक

प्रयागराज। हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान प्रयागराज उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को आनंदा आश्रम संघ कार्यालय सिविल लाइन्स में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता कायस्थ पाठशाला के पूर्व अध्यक्ष और एचएसएसएफ के अध्यक्ष डॉ सुशील सिन्हा ने की। इस मौके पर आगामी समय में आयोजित होने वाले वन्दे मातरम कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। बताया कि हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान के राष्ट्रीय संयोजक और संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य गुणवंत सिंह कोठारी 04 नवंबर को प्रयागराज में आगमन होगा। वह कई बैठकों में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के तैयारियों की भी समीक्षा की गई। बैठक में सचिव युगल किशोर मिश्रा, संजय शुक्ला नागेंद्र जायसवाल, वंदना तिवारी, भोला तिवारी, यश विक्रम त्रिपाठी, अरुण दुबे, आकाश पांडेय, विजया राघवन आदि लोग उपस्थित रहे।
