संविधान दिवस पर भारतीय संविधान, हमारे राष्ट्र की आत्मा’ विषयक संवाद समारोह हुआ आयोजित

प्रयागराज
संविधान दिवस के अवसर पर इलाहाबाद डिग्री कॉलेज के विधि विभाग द्वारा बेनीगंज परिसर में ‘भारतीय संविधान, हमारे राष्ट्र की आत्मा’ विषयक संवाद समारोह आयोजित किया गया।
सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मॉं सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण हुआ तत्पश्चात विभाग के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना का पाठ किया।
तत्पश्चात अतिथियों का सम्मान विभागीय शिक्षकों डॉ पवन कुमार, डॉ मुक्ति जायसवाल एवं डॉ राहुल बिसारिया द्वारा किया गया।
विभागाध्यक्ष डॉ नीलम सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया तथा संविधान दिवस की उपादेयता पर संवाद किया।
समारोह का संयोजन डॉ नेहा भारती एवं डॉ किरण सिंह ने किया।
समारोह की मुख्य अतिथि माननीया न्यायमूर्ति श्रीमती विजयलक्ष्मी जी ने संविधान दिवस पर संवाद करते हुए कर्तव्य और उत्तरदायित्व पर अपनी बात रखी और कहा की हमें अपने कर्तव्यों का बोध होना चाहिए तथा संविधान में जो व्यवस्था दी गई है उसका पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए तभी एक बेहतर समाज और राष्ट्र का निर्माण होगा।
इलाहाबाद डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर अतुल कुमार सिंह ने संविधान दिवस के महत्व और उसकी व्यवहारिकता पर बात रखते हुए समारोह को संबोधित किया।
विभागीय शिक्षक डॉ श्लेष गौतम ने संविधान निर्माताओं तथा स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को रेखांकित करते हुए संविधान के मूल्यों एवं संविधान की हम सभी नागरिकों से अपेक्षाओं पर संवाद किया।भारतीय संविधान को हम सभी नागरिकों के लिए प्रेरक शक्ति बताया।
विशिष्ट अतिथि इलाहाबाद रेवेन्यू बार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ बालकृष्ण पांडे ने संविधान को ऊर्जा शक्ति बताया तथा वह मार्गदर्शक बताया जिससे प्रेरणा पाकर हम अपने देश को आगे ले जा सकते हैं।
इस अवसर पर विभागीय शिक्षक डॉ स्वाति ने संविधान और पर्यावरण के सह-संदर्भ पर अपनी बात रखी।
पूर्व विभाग अध्यक्ष डॉ राहुल सहाय बिसारिया में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संविधान दिवस के उद्देश्यों को रेखांकित किया।
इस अवसर पर वाद विवाद प्रतियोगिता के विजयी छात्र-छात्राओं क्रमशः सृष्टि सिंह, अभिनव पांडेय एवं गौरी सिंह को उपहार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
साथ ही पर्यावरण को समर्पित ‘संगम धारा’ नमक पत्रिका के आवरण चित्र का लोकार्पण हुआ।
संपूर्ण समारोह का संचालन विभाग की छात्रा वरुणा सोनी एवं छात्र संस्कार साहू ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं से पूरा सभागार भरा रहा तथा समस्त विभागीय शिक्षकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
