Thursday, April 30Ujala LIve News
Shadow

सम्पन्न हुआ निःशुल्क कंबल वितरण,समाज विकास मंच ने किया आयोजन

सम्पन्न हुआ निःशुल्क कंबल वितरण,समाज विकास मंच ने किया आयोजन

ज्ञानपुर। समाज विकास मंच की ओर से आयोजित निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन इंद्रावती इंटर कॉलेज पर किया गया । जिसमें 500 लोगों को कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित शैलेश कुमार जिलाधिकारी भदोही ने समाज विकास मंच के अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय को सामाजिक कार्य के लिए भूरी भूरी प्रशंसा की।
भदोही में भीषण ठंड को देखते हुए समाज विकास मंच के तत्वावधान में इंद्रावती इंटर कॉलेज, ज्ञानपुर में नि:शुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 500 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। कम्बल पाकर गरीबों के चेहरे पर खुशी के भाव नजर आए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिलाधिकारी शैलेष कुमार (IAS) ने सामाजिक संगठन की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ठंड में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण मानवता और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है। समाजसेवियों को हर संभव जरूरतमंदों की मदद को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन को किसी तरह की प्रशासनिक सहयोग की जरूरत होगी, तो वह करेंगे।

डीएम शैलेष कुमार ने इस दौरान उपस्थित लोगों को चुनाव आयोग द्वारा चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) के प्रक्रिया के बारे में भी जागरूक किया।

कार्यक्रम के आयोजक समाज विकास मंच के अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय रहे। इस मौके पर जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार, पत्रकार आर.के. पांडेय समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण,
इस मौके पर प्रधानाध्यापक रतन सिंह, प्रबंधक अभिषेक दुबे , दिलीप मिश्रा,नीरज उपाध्यक्ष, राजन शुक्ला वरिष्ठ नागरिक और मंच के पदाधिकारी में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *