पूर्व जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती के जन्मदिवस पर लगा शुभकामनाओं का तांता, सुंदरकांड पाठ में उमड़ी भीड़

बारा। भारतीय जनता पार्टी यमुनापार के पूर्व जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती के जन्मदिवस पर रविवार को कृष्णा गेस्ट हाउस में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जन, कार्यकर्ता और शुभचिंतक शामिल हुए।सुंदरकांड पाठ के दौरान भक्तिमय माहौल छाया रहा और उसके बाद शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर श्री भारती के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।समारोह में क्षेत्र के अनेक समाजसेवी, राजनीतिक प्रतिनिधि, व्यापारिक वर्ग के लोग तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद हैं।
