Tuesday, March 3Ujala LIve News
Shadow

कृष्णमूर्ति पब्लिक स्कूल बलकरनपुर फूलपुर की टीम बनी विजेता

कृष्णमूर्ति पब्लिक स्कूल बलकरनपुर फूलपुर की टीम बनी विजेता

प्रयागराज योगेन्द्र प्रधान क्रिकेट मैदान भमई हुसामगंज में कृष्णमूर्ति पब्लिक स्कूल बलकरनपुर फूलपुर और आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल जलालपुर कस्बा सैदाबाद के बीच खेला गया । जिसमें दोनों टीमों के बीच क्वॉटर, सेमी तथा फाइनल मैच खेला गया ।
जिसमें कृष्णमूर्ति पब्लिक स्कूल बलकरनपुर फूलपुर की टीम ने आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल जलालपुर कस्बा की टीम को 3.0 से हरा कर सीरीज अपने नाम की।
इस क्रिकेट मैच का उद्घाटन मुख्यातिथि के रूप में आए जय सिंह यादव ने फीता काट कर किया ।
एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नीलम सिंह यादव,प्रबंधक आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल जलालपुर कस्बा एवम् महेश कुमार विश्वकर्मा,प्रबंधक एक्सीलेन्स गुरुकुल पब्लिक स्कूल बरना फूलपुर  रहे ।
कृष्णमूर्ति पब्लिक स्कूल के संस्थापक शोभनाथ यादव, प्रबंधक रुपनाथ यादव एवं शिक्षक चंद्रभान ,अमितेश यादव, प्रदीप कुमार, विकास चौरसिया,अंकित कुमार यादव, राजीव कुमार , आयुष कुमार, अमित कुमार एवं क्षेत्र के समस्त गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
क्रिकेट का समापन योगेंद्र कुमार ग्राम प्रधान भमई हुसामगंज के द्वारा पुरस्कार वितरण के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *