Monday, April 20Ujala LIve News
Shadow

क्रीड़ा भारती (काशी प्रांत) की एक महत्वपूर्ण नियोजन बैठक झूंसी स्थित जैन मंदिर में हुई संपन्न

क्रीड़ा भारती (काशी प्रांत) की एक महत्वपूर्ण नियोजन बैठक झूंसी स्थित जैन मंदिर में हुई संपन्न

प्रयागराज

खेल के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के संकल्प को लेकर क्रीड़ा भारती (काशी प्रांत) की एक महत्वपूर्ण नियोजन बैठक झूंसी स्थित जैन मंदिर में संपन्न हुई। यह बैठक राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर के ओजस्वी सानिध्य और प्रांत अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
​प्रमुख उपस्थिति एवं विचार
​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रयागराज के महापौर गणेश चंद्र केसरवानी रहे। उन्होंने क्रीड़ा भारती के ध्येय की प्रशंसा करते हुए संगठन को हर संभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया। क्षेत्र संयोजक रजत आदित्य दीक्षित ने आगामी योजनाओं का मार्ग प्रशस्त किया, वहीं प्रांत मंत्री वीरेन्द्र उपाध्याय ने वर्ष 2025-26 का विस्तृत वृत्त एवं भविष्य की कार्ययोजना प्रस्तुत की।
​आगामी कार्ययोजना: एक दृष्टि में
​बैठक के छह सत्रों में गहन मंथन के बाद वर्षभर के कार्यक्रमों का निर्धारण किया गया:
– ​सांगठनिक सुदृढ़ीकरण: 15 मई तक सभी 12 जिलों में कार्यकारिणी गठन का लक्ष्य और प्रांत टोली का मासिक प्रवास सुनिश्चित।
– ​हनुमान जन्मोत्सव (स्थापना दिवस) पर विशेष आयोजन, – 27 जून को ‘मातृ शक्ति’ बैठक ।
– ​29 अगस्त को ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ पर विविध खेल आयोजन।
– 6 सितंबर को ‘राष्ट्रीय क्रीड़ा ज्ञान प्रतियोगिता’ का आयोजन।
– ​19-20 सितंबर को चंदौली में प्रांत प्रशिक्षण वर्ग।
– 23-25 अक्टूबर को गाजीपुर में क्रीडा केंद्र एवं सूर्य नमस्कार प्रशिक्षण।
– प्रांत के प्रत्येक जिले में सौ टीमों के कबड्डी के मैच का लक्ष्य मई माह में पूर्ण करने का संकल्प लिया गया है।
– 4 अक्टूबर को प्रांत स्तरीय ‘जीजा माता सम्मान समारोह प्रयागराज में’।
– 15 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच प्रत्येक जिले में भक्ति और शक्ति की प्रतीक ‘रन फॉर राम’ का आयोजन।
– संवाद का कार्यक्रम प्रयागराज में जुलाई या अगस्त माह तक होना सुनिश्चित हुआ है।

​सहभागिता
​बैठक में काशी प्रांत के 12 अपेक्षित जिलों में से 6 जिलों के 22 प्रतिनिधियों सहित कुल 13 प्रांत। पदाधिकारियों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज की। अतिथियों और प्रतिनिधियों का आत्मीय सम्मान प्रयागराज के अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह एवं मंत्री नवीन पोरवाल द्वारा किया गया।
​व्यवस्था एवं आभार
​कार्यक्रम की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में कार्यालय प्रमुख श्याम सिंह, रामप्रसाद, सह-दिव्यांग प्रमुख ज्योति प्रकाश मिश्रा एवं प्रयाग महानगर के कोषाध्यक्ष का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के समापन पर डॉ. भास्कर शुक्ला ने सभी आगंतुकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
​”क्रीड़ा से चरित्र निर्माण, चरित्र से राष्ट्र निर्माण”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *