फिजिकल आउटरेच कैंपेन ऑन द न्यू इनकम टैक्स एक्ट एंड इनकम टैक्स फॉर्म्स ’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

प्रयागराज
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के द्वारा जारी पत्र दिनांक 31.12.2025 के अनुपालन में आज दिनांक 28.04.2026 को मानस मेहरोत्रा, प्रधान आयकर आयुक्त, इलाहाबाद के निर्देशन में शिव कुमार राय, आयकर आयुक्त (मु.)(ओएसडी), कार्यालय मुख्य आयकर आयुक्त, इलाहाबाद की उपस्थिति में अतुल कुमार पाण्डेय, अपर आयकर आयुक्त, परिक्षेत्र-1, इलाहाबाद द्वारा ‘फिजिकल आउटरेच कैंपेन ऑन द न्यू इनकम टैक्स एक्ट एंड इनकम टैक्स फॉर्म्स ’ कार्यक्रम का आयोजन संगम नगरी प्रयागराज में किया गया। इस कार्यक्रम में सी.ए. एसोसिएशन, इलाहाबाद, बार एसोसिएशन, इलाहाबाद, व्यापार मण्डल, इलाहाबाद के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सी.ए. एसोसिएशन, इलाहाबाद, बार एसोसिएशन, इलाहाबाद, व्यापार मण्डल, इलाहाबाद के सदस्यों द्वारा श्री शिव कुमार राय, आयकर आयुक्त (मु.)(ओएसडी), कार्यालय मुख्य आयकर आयुक्त, इलाहाबाद एवं अतुल कुमार पाण्डेय, अपर आयकर आयुक्त, परिक्षेत्र-1, इलाहाबाद का अभिवादन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में नवीन आयकर अधिनियम-2025 एवं करदाताओं हेतु प्रयोग में आने वाले नवीन आयकर फॉर्म्स में हुए परिवर्तन के बारे में विस्तृत चर्चा की गयी। जिसके परिप्रेक्ष्य में शिव कुमार राय, आयकर आयुक्त (मु.)(ओएसडी), कार्यालय मुख्य आयकर आयुक्त, इलाहाबाद ने विस्तार पूर्वक अपने विचार प्रकट किए। अतुल कुमार पाण्डेय, अपर आयकर आयुक्त,परिक्षेत्र-1, इलाहाबाद की देखरेख में मुख्य वक्ता के रूप में गौरव अग्रवाल, सी.ए. ने एक-अप्रैल 2026 से लागू नए आयकर अधिनियम, 2025 एवं आयकर नियमों से संबंधित कानूनों/नियमों के आधारभूत परिवर्तन के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई।
विस्तृत चर्चा के उपरान्त संवाद सत्र रखा गया जिसमें उपस्थित श्रोतागणों ने एक अप्रैल 2026 से लागू नए आयकर अधिनियम, 2025 एवं आयकर नियमों से संबंधित कानूनो/नियमों के आधारभूत परिवर्तन के बारे में तरह-तरह के प्रश्न किए जिसको मुख्य वक्ता गौरव अग्रवाल, सी.ए. ने निपुणतापूर्वक उनके प्रश्नों के समाधान बताए।
कार्यक्रम के दौरान उक्त वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के अलावा शुभम अग्रवाल, चेयरमैन, सी.ए. एसोसिएशन, इलाहाबाद, अरविंद मिश्रा, सचिव, इनकम टैक्स बार एसोसिएशन, इलाहाबाद, सुशील खरबंदा, अध्यक्ष, व्यापार मण्डल, सिविल लाइंस, इलाहाबाद, एस. के. योगेश्वर, एडवोकेट, अजय अग्रवाल, सीए, शुभम सिंह, एडवोकेट एवं अन्य सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित अध्यक्ष बार एसोसिएशन, सीए एसोसिएशन, व्यापार मण्डल के सदस्य तथा सभा में उपस्थित सभी गणमान्य सदस्यों एवं कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
