Sunday, May 3Ujala LIve News
Shadow

शिक्षा,स्वावलमबन और गर्व की प्रेरणा देने का हुआ आयोजन मात्र शक्तियों को आगे बढ़ाने का हो रहा है सर्थक प्रयास

शिक्षा,स्वावलमबन और गर्व की प्रेरणा देने का हुआ आयोजन

मात्र शक्तियों को आगे बढ़ाने का हो रहा है सर्थक प्रयास

 

उजाला शिखर
प्रयागराज
रामदेवी बालिका इंटर कॉलेज,मीरापुर, प्रयागराज के विद्यालय परिसर में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में 90% व उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राओं के सम्मान में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष महेश जी कपूर ने की,जबकि संचालन प्रधानाचार्या डॉ. सोनी यादव द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।
इस अवसर पर अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में अध्यक्ष महेश जी कपूर ने कहा कि “बेटियों की यह सफलता न केवल उनके परिश्रम का परिणाम है,बल्कि विद्यालय की शिक्षिकाओं के समर्पण और अभिभावकों के विश्वास का भी प्रतीक है। ऐसे परिणाम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा बनते हैं।”
प्रधानाचार्या डॉ. सोनी यादव ने अपने संबोधन में कहा कि “विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा परिणाम तक सीमित नहीं, बल्कि छात्राओं का सर्वांगीण विकास करना है। अनुशासन, निरंतर अभ्यास और सही मार्गदर्शन से हर छात्रा सफलता के शिखर तक पहुंच सकती है।”
प्रबंध समिति के सदस्य आनंद जी टंडन (पप्पन जी) ने अपने उद्बोधन में विद्यालय परिवार की शिक्षिकाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।वहीं श्री बृजेश मेहरोत्रा जी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें हर वर्ष इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने हेतु प्रेरित किया तथा आगामी 15 अगस्त को मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष महेश जी कपूर, बृजेश मेहरोत्रा एवं आनंद जी टंडन (पप्पन भैया) ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि बायोफ्रेस के सौजन्य एवं अखिल भारतीय युवा खत्री समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा बहल के सहयोग से, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु एक माह का निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कोर्स आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में ब्यूटी पार्लर से संबंधित लगभग 18 प्रकार की उपयोगी विधाएं छात्राओं को निःशुल्क सिखाई जाएंगी।
कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाएं अंजू पुरवार, रेखा श्रीवास्तव, हिमांशु सिंह ,कनाज फातिमा, मीनाक्षी प्रजापति, कविता, ज्योति श्रीवास्तव , सबीहा खुर्शीद, सीता,आरुषि चोपड़ा,रणजीत कौर,आयुषी यादव,रितु कपूर, कनीजा फातिमा आदि अध्यापिकाएं उपस्थिति रही छात्राएं एवं स्थानीय गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *