क्रीड़ा भारती प्रयागराज के मंत्री नवीन पोरवाल ने एआरटीओ विवेक शुक्ला से की शिष्टाचार भेंट

प्रयागराज क्रीड़ा भारती प्रयागराज के मंत्री श्री नवीन पोरवाल जी ने आज एआरटीओ श्री विवेक शुक्ला जी से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर श्री पोरवाल ने श्री शुक्ला को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
भेंट के दौरान जिले में खेल गतिविधियों के विस्तार, युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन एवं खेल संस्कृति को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। श्शुक्ला ने क्रीड़ा भारती के प्रयासों की सराहना की और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
