Wednesday, July 22Ujala LIve News
Shadow

बूथ सम्मेलन में 2027 का रोडमैप तैयार भाजपा प्रयागराज महानगर के शहर उत्तरी दक्षिणी एवं शहर पश्चिमी विधानसभा का बूथ सम्मेलन का हुआ आयोजन

 बूथ सम्मेलन में 2027 का रोडमैप तैयार

भाजपा प्रयागराज महानगर के शहर उत्तरी दक्षिणी एवं शहर पश्चिमी विधानसभा का बूथ सम्मेलन का हुआ आयोजन

 

प्रयागराज भाजपा प्रयागराज महानगर के शहर उत्तरी, दक्षिणी एवं शहर पश्चिमी विधानसभा के में बूथ सम्मेलन का आयोजन किया गया। शहर उत्तरी का जिला पंचायत सभागार, शहर दक्षिणी का राजर्षि मंडपम व शहर पश्चिमी विधानसभा का बूथ सम्मेलन आरडी गार्डन बेनीगंज में आयोजित किया गया। सम्मेलन में उपस्थित मुख्य अतिथियों ने बूथ समितियों को पूरी तरह से सक्रिय और फुल-प्रूफ बनाने पर जोर दिया और कहा कि बूथ समितियां नियमित बैठक करके कार्यकर्ताओं के बीच पारिवारिक भाव पैदा करने पर फोकस करें। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि प्रत्येक बूथ पर पिछली बार से अधिक वोट प्राप्त करने का लक्ष्य रखा जाए। जमीनी सच्चाई को परखने के लिए सम्मेलन के दौरान उपस्थित बूथ अध्यक्षों की सक्रियता का मौके पर ही औचक सत्यापन किया गया। मंच से बूथ अध्यक्ष का नाम बुलाकर बूथ प्रबंधन और योजनाओं से जुड़े सवाल पूछे गए। शहर दक्षिणी विधानसभा में आयोजित बूथ सम्मेलन में मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने कहा कि आज इस बूथ सम्मेलन में आप सभी का जोश और उत्साह देखकर यह स्पष्ट हो जाता है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता परिश्रमी है। हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व का स्पष्ट मंत्र है— ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ और ‘बूथ जीता, चुनाव जीता’! चुनाव की असली जंग मैदान में नहीं, बल्कि पोलिंग बूथ पर लड़ी और जीती जाती है। बूथ अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ हैं और उनकी मेहनत ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। शहर उत्तरी विधानसभा के बूथ सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मंझनपुर लाल बहादुर चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। चाहे देश की सीमाओं की सुरक्षा हो, गरीब कल्याण योजनाएं हों, या भारत को विश्व की शीर्ष आर्थिक महाशक्ति बनाना हो, हमारी सरकार ने हर मोर्चे पर इतिहास रचा है। विपक्षी दल आज भी सिर्फ परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति में उलझे हुए हैं, जबकि भाजपा की प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ है। हमें जनता के बीच जाकर विपक्ष के हर झूठे और भ्रामक प्रचार का करारा जवाब देना है।” हमारा कार्यकर्ता चुनाव के समय नहीं, बल्कि 365 दिन जनता के बीच रहकर सेवा करता है। हमें आने वाले चुनावों में कमल के फूल को प्रचंड बहुमत से जिताने का संकल्प लेना है। हर मतदाता तक बूथ स्तर पर पहुंचना है। बूथ की मजबूत ईकाई से ही बूथ विजय संभव है। बूथ की मजबूती के के लिए बूथ के मतदाताओं तथा लाभार्थियों के साथ नियमित सम्पर्क तथा मोदी सरकार व योगी सरकार की नीतियों व योजनाओं के साथ संवाद आवश्यक है। बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों की नियमित बैठक तथा कार्यों का वर्गीकरण प्रत्येक लक्ष्य प्राप्त करने में सहायक है। शहर पश्चिमी में आयोजित हुए सम्मेलन में मुख्य अतिथि निवर्तमान जिलाध्यक्ष कविता पटेल ने कहा कि हम सब मिलकर यह प्रण लें कि हम अपने-अपने बूथ पर शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करेंगे और विपक्ष को पूरी तरह परास्त कर देंगे। हमें लोगों को पोलिंग बूथ तक पहुंचाना है तथा बूथ पर डटे रहना है। शहर दक्षिणी विधानसभा के बूथ सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, शहर पश्चिमी में विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह व शहर उत्तरी विधानसभा में विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सम्मेलन के जिला संयोजक महानगर महामंत्री डॉ शैलेश पांडेय एवं सह संयोजक जिला उपाध्यक्ष प्रमोद मोदी व जिला मंत्री विजय श्रीवास्तव रहे। शहर दक्षिणी में दीप द्विवेदी, पश्चिमी में राजू राय व शहर उत्तरी विधानसभा में अजय सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने की। सम्मेलन के दौरान संबंधित विधानसभा के मंडल अध्यक्षों व बूथ अध्यक्षों का स्वागत अभिनंदन भी किया गया। डॉ केपी श्रीवास्तव, डॉ एल एस ओझा, नीरज त्रिपाठी, उपेंद्र सिंह, आनंद श्रीवास्तव, आनंद सोनकर, अनुज कुशवाहा, शशि वार्ष्णेय, अनुज कुशवाहा, सचिन जायसवाल, कविता यादव त्रिपाठी, उपेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *