प्रयाग व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल मिला पी डी ए के सचिव विनीत कुमार सिंह से

इस अवसर पर सचिव विनीत कुमार सिंह जी के साथ एक परिचयात्मक बैठक हुई जिसमे प्रयाग व्यापार मंडल एवं ज़िला महिला व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों का परिचय हुआ।
प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राणा चावला जी ने सचिव जी का बुके देकर एवं अंगवस्त्रम पहना कर स्वागत किया।
सचिव जी को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शहर के कुछ प्रमुख समस्याओं से भी अवगत कराया।
मुख्य रूप से पीडीए द्वारा बनाई गई सड़कों पर जलभराव , झूंसी में बनाया गया ग्रीन बेल्ट का सुधार कार्य , सुलेमसराय से कानपुर रोड की तरफ़ बाज़ारों के बाहर अनियमित पटरी के कारण पार्किंग की समस्या , आम जनमानस को विकास प्राधिकरण की सड़कों एवं जोन दफ्तरों की जानकारी सुनिश्चित करना एवं व्यापारियों को प्राधिकरण के नक्शा पास व NOC के नाम पर शोषण करना।
सचिव विनीत कुमार सिंह जी ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना एवं अपना परिचय देते हुए उन्होंने प्रयागराज से अपना पुराना नाता बताया व समस्याओं के निस्तारण हेतु आश्वासन दिया।
इस अवसर पर प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राणा चावला , जिला महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष अवंतिका टंडन , सरदार जतिंदर सिंह , सरदार प्रीतम सिंह , धनंजय सिंह , पल्लवी अरोड़ा , हिना ख़ान , महमूद अहमद ख़ान , सूरज सोनकर , सत्य प्रकाश मिश्रा , शहीद कमाल बबलू , विजय वैश , ओम प्रकाश अग्रहरि , उत्तम केसरवानी , पार्षद साहिल अरोड़ा , शुभम केसरवानी , अकरम शगुन, सुनील केसरवानी उपस्थित रहे ।
